फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   winter can suffers you

रखिए अपना ख्याल, कहर बरपाएगी ठंड

Wed, 11 Dec 2013 12:29 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 11 Dec 2013 12:29 PM IST
विज्ञापन
winter can suffers you

दिसंबर आधा बीतने को है, लेकिन दिन के वक्त तापमान में ज्यादा अंतर न आने की वजह से पारे में कोई तब्दीली नहीं, हालांकि रात के वक्त ठंड में थोड़ी बढ़ोत्तरी हुई है।

विज्ञापन


करना पड़ेगा दिक्कत का सामना
पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है। बुधवार से दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर पाला पड़ने की संभावना है। इससे रात के वक्त लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


पढ़ें, नरेंद्र मोदी बनेंगे जनता के लिए 'परेशानी'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भर में मौसम सामान्य और सूखा बना रहेगा। तापमान में किसी बड़ी तब्दीली की संभावना नहीं। राजधानी दून में मंगलवार को भी अच्छी धूप खिली। अलबत्ता बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रही।


पढ़ें, जलप्रलय के बाद आपदा प्रभावित क्षेत्रों में 'सूखा'

आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 88, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 44 दर्ज किया गया। राज्य मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को भी राजधानी में यह मौसम कायम रहने की संभावना है।

पढ़ें, बजरंगबली के पोस्टर व भगवा झंडों से मच गई खलबली

दोपहर बाद आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 24, जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है।

मौसम में कोई ज्यादा बदलाव दृष्टिगोचर नहीं हो रहा। हल्के-फुल्के बादल आ सकते हैं। रात के वक्त तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है।
- आनंद शर्मा, निदेशक, राज्य मौसम केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed