फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wine bottles found in roadways bus

रोडवेज बस में परिचालक ढो रहे थे कुछ ऐसा कि देखने वालों की आंखे फटी रह गई

Thu, 08 Feb 2018 06:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 08 Feb 2018 06:34 AM IST
विज्ञापन
wine bottles found in roadways bus
रोडवेज - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज बस में परिचालक कुछ ऐसा ढो रहे थे कि देखने वाले सन्न रह गए। इसके बाद परिवहन निगम उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


परिवहन निगम प्रबंध निदेशक ने बसों में अवैध शराब ढोने के मामले में आउटसोर्स के दो परिचालकों को बर्खास्त और नियमित चालकों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा चंडीगढ़ रूट पर संचालित सभी बसों के चालक, परिचालकों को दूसरे रूटों पर तैनात करने का निर्देश दिया है।

रोडवेज बसों में अवैध तरीके से माल ढुलाई और बिना टिकट सवारी के मामले सामने आते रहे हैं। अब बसों से अवैध रूप से बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी भी हो रही है। इसका खुलासा उपमहाप्रबंधक (संचालन) आरपी भारती की पांच फरवरी की रात में औचक जांच में हुआ है।
विज्ञापन

 

कार्रवाई से रोडवेज में खलबली

wine bottles found in roadways bus
पकड़ी गई शराब। - फोटो : concept photo
उप महाप्रबंधक संचालन आरपी भारती ने चंडीगढ़ से वापस आ रही काठगोदाम डिपो की बस यूके07पीए2894 की बाहदराबाद में जांच की तो उसमें 81 शराब की बोतलें मिलीं। इनको बस के पीछे वाले हिस्से में छिपाकर रखा गया था। इसी तरह रामनगर डिपो की बस यूके07पीए की जांच की गई, तो उसमें भी 54 बोतलें मिलीं।

मंगलवार को मामले की रिपोर्ट उपमहाप्रबंधक ने प्रबंधन को दी। इसके बाद प्रबंध निदेशक बीके संत ने आउटसोर्स माध्यम से तैनात परिचालक विमल कुमार और असलम हुसैन को बर्खास्त कर दिया साथ ही नियमित चालक सत्यपाल सिंह और श्रवण सिंह को निलंबित कर दिया।

इसके अलावा तीनों मंडल प्रबंधक और सहायक प्रबंधकों को चंडीगढ़ रूट पर संचालित सभी बसों के चालक और परिचालकों को दूसरे रूट पर भेजने का निर्देश दिया है। इस कार्रवाई से रोडवेज में खलबली मची है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed