फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Will march to Chief Minister's residence on 13th

Dehradun News: किसानों ने भरी हुंकार, 13 को करेंगे मुख्यमंत्री आवास कूच

Mon, 08 Dec 2025 08:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
Will march to Chief Minister's residence on 13th
शंकरपुर ​स्थित महमूद नगर में किसानों को संबो​धित करते किसान नेता। स्रोत संगठन
- भाकियू तोमर गुट के किसानों ने महमूद नगर में की पंचायत
विज्ञापन

- सरकार के सामने गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने समेत रखीं 24 मांगें
संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने और बकाया भुगतान शीघ्र कराने की मांग की है। उन्होंने शंकरपुर के महमूद नगर में आयोजित पंचायत में 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करने का भी एलान किया। उन्हाेंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने अभी तक उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर गन्ना मूल्य मात्र 30 रुपये बढ़ाया है। जबकि यूनियन गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग कर रही है। जब तक वाजिब दाम नहीं मिलते तब तक किसान खुशहाल नहीं होगा। इसके अलावा अभी तक गन्ने का बकाया भुगतान भी नहीं हो पाया है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसानों का बकाया भुगतान जल्द किया जाए। पहाड़ी क्षेत्र के किसानों को कृषि यंत्र मुफ्त दिए जाएं। किसानों को 60 वर्ष के बाद प्रति माह पेंशन और पहाड़ी किसानों को मंडी तक ट्रांसपोर्ट की सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों से संबंधित 24 मांगे हैं, जिसके लिए यूनियन 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करेगी। उन्होंने किसानों से भी अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। पंचायत में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौहान, जिला अध्यक्ष संदीप चौहान, युवा संगठन के जिला अध्यक्ष सलीम हसन, चंदन त्यागी, अजय त्यागी, जुल्फिकार, अभिषेक राणा, जाबिर, अमजद, डॉ. राजेंद्र आदि समेत भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed