फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun : Will have to wait for learning driving license

देहरादून : लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को लेकर करना पड़ेगा छह महीने का इंतजार

Thu, 08 Jul 2021 09:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 08 Jul 2021 09:14 AM IST
सार

परिवहन विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के दस हजार से अधिक आवेदन लाइन में हैं।

विज्ञापन
dehradun : Will have to wait for learning driving license
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अगर आप लर्निंग लाइसेंस बनवाना चाह रहे हैं तो आपको छह महीने का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। आरटीओ में फिलहाल प्रतिदिन सिर्फ 50 ड्राइविंग लाइसेंस ही बनाए जा रहे हैं। जबकि, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की लंबी कतार है।

विज्ञापन


परिवहन विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के दस हजार से अधिक आवेदन लाइन में हैं। ऐसे में प्राथमिकता के आधार पर उन आवेदकों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं, जो पहले पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन


आरटीओ डीसी पठोई का भी कहना है कि लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों को फिलहाल अभी इंतजार करना होगा। कोरोना संकट के चलते फिलहाल कार्यालय में 50 फीसदी कर्मचारियों को भी ड्यूटी पर बुलाया जा रहा है, जिसकी वजह से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ियों की फिटनेस जांच को लेकर तमाम दिक्कतें आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जैसे ही सरकार, शासन की ओर से कार्यालय में 100 फीसदी कर्मचारियों को ड्यूटी की इजाजत दे दी जाएगी तो लर्निंग और अस्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में तेजी आ जाएगी। फिलहाल जो स्थितियां है उसे देखते हुए सभी लोगों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए इंतजार करना ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed