फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Will capital doon polythene Free

राजधानी दून होगी पॉलीथिन फ्री

Mon, 19 Aug 2013 07:18 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Mon, 19 Aug 2013 07:18 PM IST
विज्ञापन
Will capital doon polythene Free

पॉलीथिन के खिलाफ एक बार फिर  राजधानी दून में अभियान चलने जा रहा है। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम के नेतृत्व में इसके लिए तीन टीमें कार्य करेंगी।

विज्ञापन


एक माह तक हर दिन छापामारी होगी। अगर किसी विक्रेता के यहां पॉलीथिन पाई गई तो उस पर पांच हजार रुपये प्रतिदिन की दर से एक माह का डेढ़ लाख रुपये का चालान काटा जाएगा। पॉलीथिन के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस प्रशासन भी मदद करेंगे।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में हुई बैठक
वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरके सिंह के अनुसार पॉलीथिन हटाओ अभियान के संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट में पॉलीथिन विक्रेताओं, प्रशासन के साथ बैठक भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान में किसी तरह का व्यवधान न आए इसके लिए पुलिस दल भी साथ रहेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरक सिंह रावत, योगेंद्र अग्रवाल, व्यापारी हरचरण सिंह, अरुण कुमार, नवीन सिंघल, अनुराग आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed