फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Will be able to know the progress of complaint disposal

Dehradun News: ऑनलाइन पोर्टल से जान सकेंगे शिकायत के निस्तारण की प्रगति

Thu, 05 Dec 2024 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Will be able to know the progress of complaint disposal
अब सरकारी विभागों को शिकायती पत्र देने के लिए लोगों को विभागों के चक्कर नहीं काटने होंगे। इसके लिए पिछले दिनों डीएम सविन बंसल ने निर्देश दिए थे। इस प्रोजेक्ट पर काम पूरा हो गया है। विकासभवन सभागार में जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में प्राप्त आवेदन, प्रार्थनापत्र, शिकायतों की मॉनीटरिंग के लिए तैयार किए जा रहे ऑनलाइन सिस्टम का प्रजेंटेशन देखा। उन्होंने कहा कि जनता की सुगमता, प्रार्थनापत्र एवं शिकायतों की प्रभावी मॉनीटरिंग के लिए ऑनलाइन सिस्टम तैयार किया जा रहा है। सिस्टम बनने से आवेदन को सटीक जानकारी मिल पाएगी। आवेदन के निस्तारण की दिशा में तेजी से कार्य हो सकेगा। विभागीय अधिकारियों से जवाब-तलब करने के लिए कंट्रोल मुख्य विकास अधिकारी व दूसरा कलेक्ट्रेट प्रभारी अधिकारियों के पास रहेगा। इसके प्रचार-प्रचार के लिए विभिन्न स्थानों पर सूचना चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed