{"_id":"6016b431a04af65c0a1eca8d","slug":"wildfire-in-uttarakhand-rudraprayag-forest-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarahkand Wildfire: रुद्रप्रयाग के जंगलों में विकराल होने लगी आग, लाखों की वन संपदा को नुकसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarahkand Wildfire: रुद्रप्रयाग के जंगलों में विकराल होने लगी आग, लाखों की वन संपदा को नुकसान
Sun, 31 Jan 2021 07:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 31 Jan 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
जंगलों में लगी आग विकराल हो गई
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र के डांगसेरा व विलोटा से लगे धनपुर पट्टी के जंगलों में लगी आग विकराल हो गई है। रविवार को दिनभर चीड़ के जंगल में आग की लपटों से वन संपदा जलकर राख हो गई। तेजी से बढ़ रही आग से जंगल से लगी बस्तियों को भी खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
बीते बृहस्पतिवार देर शाम से धनपुर पट्टी के ग्राम पंचायत बर्सू के ऊपरी क्षेत्र का जंगल आग की चपेट में है। यहां आग से अभी तक कई हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख हो चुका है। आग के कारण निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-चिनग्वाड़ मोटर मार्ग पर कार्य कर रहे मजदूरों को भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
इधर, रविवार को भी जंगल दिनभर जलते रहे। जंगल से लगी बस्तियों को भी आग से खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगल की आग के चलते वे रतजगा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन