फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wild elephant attack on farmer field guard

रुद्रपुरः जंगली हाथी के हमले से चौकीदार घायल, आसपास के लोगों ने किया हल्ला तो जंगल में भागा

Fri, 26 Jul 2019 03:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 26 Jul 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
wild elephant attack on farmer field guard
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
रुद्रपुर में ग्राम फसल की रखवाली कर रहे चौकीदार पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नजीमाबाद धौराडाम में प्रेम सिह पुत्र स्व. रण्जत सिंह ने अपने खेतों मे सब्जी की फसल बो रखी है। जिसकी रखवाली करने के लिए उसने चौकीदार राम अवतार पुत्र रघुलाल को रखा हुआ है। गुरुवार देर रात राम अवतार खेतों की रखवाली कर रहा था। तभी अचानक दो हाथी आ गए। 

एक हाथी ने चारपाई पर बैठे चौकीदार पर पीछे से हमला कर दिया। हाथी ने अपना पैर उसकी चारपाही पर रख दिया, जिससे राम अवतार का पैर दब गया। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। खेत स्वामी और पड़ोसी उसकी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो उन लोगों ने खूब हो-हल्ला मचाया। जिससे जंगली हाथी वहां से जंगल में भाग गया। उसके बाद खेत स्वामी ने घायल चौकीदार 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा भेज दिया। जहां से उसे जिला अस्पताल रूद्रपुर भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि राम अवतार की पैर की 2 हड्डियां टूट चुकी हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिनों से हाथियों का झुंड लगातार खेतों की तरफ आ रहा है और फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। इस दौरान किसानों ने वन विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों से अपनी बर्बाद हो रही फसलों की सुरक्षा करवाने की मांग की। मौके पर बीट अधिकारी कुलदीप पांडे, वॉचर प्रेम तिवारी, भूपेंद्रर सिंह, सतपाल सिंह, मक्खन सिंह, बलदेव सिंह, खीम सिंह, संदीप सिंह आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed