{"_id":"5953d70a4f1c1b37108b45e6","slug":"wife-tried-to-suicide-after-fight-with-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में जाने के लिए नहीं दिए पैसे, पत्नी ने खा ली चूहे मारने की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में जाने के लिए नहीं दिए पैसे, पत्नी ने खा ली चूहे मारने की दवा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नरेंद्रनगर (टिहरी)
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में जाने के लिए जब पति ने महिला को पैसे नहीं दिए तो पत्नी गुस्से से आग बबूला हो गई। उसने आंव देखा न तांव और किचन में रखी चूहे मारने की दवा गटक ली।
विज्ञापन
मामला टिहरी जनपद के नरेंद्रनगर का है। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि भिन्नू गांव की रजनी देवी (29) पत्नी जयलाल ने रिश्तेदारी की शादी में जाने के लिए पति से पैसे मांगे।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया, जिससे तैश में आकर रजनी ने घर में रखी चूहे मारने की दवा निगल ली।
आनन-फानन में परिजन उसे घायलावस्था में संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी।