फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wife Murders Husband with the Help of Their Minor Daughter Illicit Affair haridwar Crime Uttarakhand news

Haridwar: पति की शराब में मिलाई नींद की गोली, फिर तकिये से मुंह दबाकर कर हत्या,नाबालिग बेटी भी जुर्म में शामिल

Sat, 04 Apr 2026 06:59 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Sat, 04 Apr 2026 06:59 PM IST
सार

पत्नी ने नाबालिग बेटी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। श्यामपुर थाना क्षेत्र के लाहड़पुर में हुई ग्रामीण की मौत के मामले खुलासा हो गया है। शराब में नींद की दवाई देने के बाद हाथ-पैर बांध तकिये से मुंह दबाकर महिला ने पति की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Wife Murders Husband with the Help of Their Minor Daughter Illicit Affair haridwar Crime Uttarakhand news
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लाहड़पुर में संदिग्ध हालत में कमरे में मृत मिले ग्रामीण की मौत के राज से पर्दा उठाते हुए पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर नाबालिग बेटी को संरक्षण में ले लिया है। आरोप है कि अवैध संबंध के चलते पत्नी ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की थी।

विज्ञापन


इसके बाद खुद थाने पहुंचकर पति के आत्महत्या करने की सूचना दे दी। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। किशोरी को न्यायालय में पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा है। फिलहाल पुलिस ने महिला के प्रेमी व एक अन्य की भूमिका की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन

मायापुर स्थित कार्यालय में शनिवार को प्रेस वार्ता कर एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि दो अप्रैल को पूजा निवासी लाहडपुर ने अपनी बेटी के साथ कोतवाली पहुंचकर सूचना दी थी कि उसके पति बबलू ने रात को शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई थी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू की गई। वहीं, बबलू के भाई राजू ने पूजा, नाबालिग बेटी व बिजनौर के कोहरपुर मंडावर निवासी मोंटी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

दोनों ने हत्या की बात कबूली

इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने टीम के साथ पड़ताल की तो सामने आए तथ्यों के आधार पर बबलू के बच्चों से जानकारी जुटाई। तब उसके बेटे ने बताया कि मां पूजा व बहन ने पिता की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों से पूछताछ शुरू की गई, जिसके बाद दोनों ने हत्या की बात कबूल ली। शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में इस्तेमाल सल्फास का पैकेट, शराब का खाली पाउच, शराब पीने के लिए इस्तेमाल स्टील का गिलास, दुपट्टे, तकिया बरामद कर लिया।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  चंडीगढ़ में हमले के बाद दून में भाजपा कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन

अवैध संबंध का पता चलने पर बनाई हत्या की योजना

पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि उसका बिजनौर निवासी मोंटी और नाबालिग बेटी का एक युवक से प्रेम प्रसंग था। इसका पता चलने पर बबलू शराब पीकर उन्हें बहुत पीटता था। इसलिए दोनों ने मिलकर उसे खत्म कर रास्ते से हटाने की योजना बनाई। एक अप्रैल की रात उसने पहले शराब में नींद की दवाई दी। सोने के बाद चारपाई में दुपट्टों से उसके हाथ-पैर बांध दिए और फिर तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। शव को दूसरे कमरे की चारपाई में लाकर मुंह में सल्फास का घोल डालकर कमरे को बंद कर दिया। दो अप्रैल की सुबह उसने बबलू के रात में झगड़ा करने के बाद ही कहीं चले जाने और फिर रात में ही किसी समय आकर जहर खाकर आत्महत्या करने की कहानी बना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed