फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wife blackmail their boyfriend

पत्नी की 'मोहब्बत' बन रही पति की इनकम

Wed, 04 Sep 2013 09:10 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Sep 2013 09:10 AM IST
विज्ञापन
wife blackmail their boyfriend

राजधानी में मोहब्बत का चारा फेंककर युवाओं को जाल में फंसाने का खेल चल रहा है। लेकिन इस खतरनाक खेल का दांव उल्टा पड़ गया। ‘शिकारियों’ की पोल खुल गई।

विज्ञापन


ऐसे तीन मामले पिछले दो महीनों में पूर्व जिला-संरक्षण अधिकारी के पास पहुंचे थे। इनमें महिलाओं ने युवकों को अपने प्रेमजाल में फंसाया, फिर पति के साथ मिलकर उन्हें ब्लैकमेल करने लगीं।
विज्ञापन


अचानक प्यार हो गया
कुछ समय पहले एक महिला जिला संरक्षण अधिकारी के पास पहुंची। महिला के दो बच्चे हैं। पति संग रह रही महिला को अचानक एक युवक से प्यार हो गया। महिला ने बताया कि करीब तीन महीने तक मेरा युवक से अफेयर चला, जब मैंने उसे शादी के लिए कहा तो वह मुझे छोड़ने की बात करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, गर्दन काटकर युवक की हत्या, खेत में मिला शव

बाद में वहां पहुंचे युवक ने बताया कि महिला अपने पति के साथ मिलकर मुझे ब्लैकमेल कर रही है और इन्होंने पैसों की डिमांड रखी है।

एक युवक से महिला को इस कदर प्यार हुआ कि अपना परिवार छोड़कर उसी के साथ रहने लगी। कई महीनों तक साथ रहने के बाद भी महिला अपने पति से संपर्क में रही।

पढ़ें, अनुपमा हत्या कांडः वहशियाना कत्ल से पहले जुनूनी प्यार

युवक को कुछ भनक लगने पर उसने महिला को छोड़ने की बात कही तो महिला का पति उसे दोबारा इस शर्त पर अपनाने पर तैयार हुआ कि पहले युवक हमें पैसा देगा। इस पर मैं पत्नी को माफ कर दूंगा। महिला भी लगातार युवक से पैसों की डिमांड कर रही है।

पिछले दो महीनों में ऐसे तीन मामले मेरे पास आ चुके हैं। खुलासा तब हुआ जब युवकों को बुलाकर उनसे पूछताछ की गई। युवकों ने आरोप लगाया कि ये महिलाएं लगातार उन्हें पैसे के लिए परेशान कर रही हैं। पति भी पैसे देने को लेकर दबाव बनाते हैं।
- रमिंद्री मंद्रवाल, पूर्व जिला संरक्षण अधिकारी

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed