तांत्रिक बन महिलाओं से लिए 'मजे' तो पत्नी बनी चंडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के सुल्तानपुर कस्बे में करीब एक साल से रह रहे एक ढोंगी तांत्रिक को उसकी पत्नी ने मार-मार कर भूत बना दिया।
तंत्र-मंत्र करने वाले इस बाबा को अपना पति बताते हुए गुरुवार रात महिला अपने परिजनों के साथा तांत्रिक के डेरे पर पहुंची और पति को सबक सिखाया। महिला ने आरोप लगाया कि उनके चार बच्चे हैं, लेकिन यह उनको छोड़ यहां रह रहा है।
महिला का आरोप था कि बाबा ने तीन-चार अन्य महिलाओं से भी शादी कर रखी है और जगह बदलकर तंत्र-मंत्र से महिलाओं को अपने जाल में फंसाता रहता है।
खुद को नैनीताल जिले के काठगोदाम की रहने वाली बता रही महिला और उसके परिजनों ने उक्त बाबा के साथ मारपीट की। इस दौरान वहां भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने बाबा के बाल काट डाले। देर रात तक हंगामा जारी था।
नहीं उठ सका साधु की मौत से पर्दा
रुड़की रेलवे स्टेशन के पास स्थित शक्ति विहार कालोनी के आश्रम में जहर से हुई साधु नानूनाथ और उनकी सहयोगी कलावती की मौत से पर्दा दूसरे दिन भी नहीं उठ पाया। हालांकि पुलिस ने मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने और परिजन की ओर से तहरीर नहीं देने के कारण पुलिस अब इसे आत्महत्या की ओर मोड़ने में लगी है।
मूल रूप से नारसन कलां गांव के रहने वाले साधु नानूनाथ उर्फ मामचंद और उनकी सहयोगी मोहल्ला कड़च्छ, ज्वालापुर निवासी कलावती के शव बुधवार की सुबह शक्ति विहार स्थित नानूनाथ के आश्रम में मिले थे। माना यह जा रहा है कि दोनों की जहर देकर हत्या की गई है। पुलिस ने मामले में कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।
दूसरे दिन की कवायद के बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ ऐसा कोई पुख्ता सुबूत नही मिल पाया है जिस आधार पर हत्या के मामले का खुलासा हो सेके।
सीओ कुलदीप असवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत के कारणों का पूरी तरह साफ नहीं होने के कारण विसरा उच्चस्तरीय जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। बताया कि मौत जहर से ही हुई है। जहर दिया गया या उन्होंने खुद खाया इस बारे में जांच की जा रही है। दोनों के ही परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है, जिस कारण पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की है।