फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   why terorist danish Ahmed forced to surrender in Kashmir

आखिर क्यों कश्मीर में सरेंडर करने को मजबूर हुआ दानिश अहमद, जानिए

Fri, 09 Jun 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 09 Jun 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
why terorist danish Ahmed forced to surrender in Kashmir
danish ahmed

हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर के जनाजे में शामिल होने के बाद पुल‌िस के रडार पर रहा वॉटेड दानिश अहमद ने यूं ही सरेंडर नहीं क‌िया। हम आपको बताते हैं इसके पीछे का पूरा सच क‌ि आख‌िरकार दान‌िश ने सरेंडर क्यों क‌िया। 

विज्ञापन


दरअसल, हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर के जनाजे में शामिल हुए कश्मीरी छात्र दानिश को कश्मीर के ही दो छात्रों की सजगता से पकड़ा जा सका है। जनाजे में हाथ में ग्रेनेड लिए दानिश की तस्वीर एक समाचार पत्र में छपी थी।
विज्ञापन


यह तस्वीर देखकर देहरादून में कश्मीर के दो छात्रों ने दानिश को पहचान लिया और कॉलेज के निदेशक डा. संजय चौधरी को सूचना दी। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन की सजगता से दानिश के बारे में अधिक जानकारी मिल सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जान‌िए आगे क्या हुआ

why terorist danish Ahmed forced to surrender in Kashmir
danish ahmed

दून पीजी कॉलेज के निदेशक डा. संजय चौधरी ने बताया कि दानिश ने 25 मई को बीएससी थर्ड ईयर फॉरेस्ट्री का पहला पेपर दिया था। इसके बाद वह अपने घर चला गया। एक दिन अचानक उसकी समाचार-पत्र में फोटो छपने की जानकारी मिली।

उन्होंने बताया कि वह बीएससी थर्ड ईयर का छात्र दानिश है, जो हाथ में ग्रेनेड लिए हुए था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डा. संजय चौधरी ने तत्काल एलआईयू को सूचना दी। एलआईयू को छात्र की तस्वीर, पता, माता-पिता का नाम आदि डिटेल दी गई। 

इसके बाद एसपी एसटीएफ अजय सिंह ने भी कॉलेज पहुंचकर दानिश के बारे में पूछताछ की। दून से मिली जानकारी के बाद हंदवाड़ा पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। डायरेक्टर डा. चौधरी के मुताबिक दानिश अहमद की कॉलेज में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि नहीं रही। वह प्रथम और द्वितीय वर्ष में पढ़ने में तेज था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed