फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Whole Kashmir will be united, PoK will say I am also India: Rajnath

पूरा कश्मीर एक होगा, पीओके कहेगा मैं भी भारत हूं : राजनाथ

Wed, 11 Jun 2025 12:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Whole Kashmir will be united, PoK will say I am also India: Rajnath
I
विज्ञापन

IIअमर उजाला के संवाद कार्यक्रम के मंच से राष्ट्र रक्षा का संकल्प विषय पर बोले रक्षा मंत्री
I

I
I

Iरक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के रोडमैप को भी रक्षा मंत्री ने बताया, देश में ही बनेंगे जरूरी रक्षा उत्पाद
I
I
I
Iरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एक दिन पूरा कश्मीर एक होगा। जल्द पीओके भी कहेगा कि मैं भी भारत हूं। यह सब कैसे होगा इस पर अभी बात नहीं करूंगा। यह बातें रक्षा मंत्री ने अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम के मंच पर राष्ट्र रक्षा का संकल्प विषय पर बोलते हुए कही। कार्यक्रम में मौजूद लोगों से उन्होंने दावे के रूप में कहा कि उन्हें विश्वास है कि आप सब कश्मीर को एक होता अपनी आंखों से देखेंगे। इस दौरान उन्होंने भारत की आतंकवाद की लड़ाई में सरकार के दृढ़ संकल्प को भी दोहराया। साथ ही रक्षा क्षेत्र में भारत किस तरह आत्मनिर्भर होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है इसका रोडमैप भी उन्होंने मंच से बताया। इसमें आने वाले दिनों में घरेलू कंपनियों पर ही दारोमदार रहेगा कि वह रक्षा उपकरणों की अधिक से अधिक आपूर्ति करेंगी।
I
I
I
Iरक्षा मंत्री ने कश्मीर के विषय पर कहा कि पाकिस्तान चाहकर भी कश्मीर में विकास के पहिये को नहीं रोक पा रहा है। इसके लिए उसने पहलगाम का हमला कराया। धर्म पूछकर लोगों को मारा। यह हमला केवल उन 26 लोगों पर नहीं था बल्कि यह भारत की एकता पर हमला था। मगर, भारत सरकार का आतंकवाद के खिलाफ दृष्टिकोण और कार्रवाई दोनों पहले से अलग है। यह सभी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देख भी लिया है। उन्होंने मंच से फिर दोहराया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है बल्कि स्थगित है। सैन्य कार्रवाई भले ही रुक गई हैं, मगर सूचना युद्ध अब भी जारी है। युद्ध की बदली प्रकृति के बारे में उन्होंने कहा कि आज के युद्ध सिर्फ सीमा पर खड़े जवान नहीं लड़ते हैं बल्कि यह सूचना के रूप में भी लड़ा जाता है। इसका हालिया उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर में भी दिखा।
विज्ञापन

I
Iपाकिस्तान ने झूठी खबरों को फैलाया। इन पर कुछ हमारे लोगों ने भी विश्वास किया। इससे पाकिस्तान ने एक मनोवैज्ञानिक युद्ध लड़ने की कोशिश की। ताकि, भारत के लोगों का मनोबल तोड़ा जा सके। ऐसे में अब जरूरत है कि सिर्फ सैन्य ताकत बढ़ने से नहीं बल्कि देश की जनता को भी अपना सहयोग इसमें देना होगा। देश के हर व्यक्ति को एक सामाजिक योद्धा के रूप में अपनी भूमिका निभानी होगी। ताकि, भविष्य में यदि इस तरह की कार्रवाई या युद्ध हो तो किसी के हाथ का हथियार न बनें। मंच से उन्होंने पत्रकारों से भी अपील करते हुए कहा कि वायरल होने के स्थान पर वेरिफाई (सत्यता जांचना) करने की आदत बनानी होगी। तभी सूचनाओं का आदान-प्रदान सही मायने में हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
I
I
Iआतंकवाद को अपनी मौत मरने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता
I
Iरक्षा मंत्री ने कहा कि दुनिया में तमाम महामारी और बीमारी आई हैं। उनका एक न एक दिन अंत हुआ है। आतंकवाद भी एक महामारी है। लेकिन, इसे अपनी मौत मरने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता है। भारत आतंकवाद के खिलाफ है और कड़ी कार्रवाई कर रहा है। लेकिन, पूरी दुनिया को एक साथ आकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब पूरी दुनिया इस बीमारी से ग्रसित हो जाएगी। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सिर्फ आतंकवादियों को खत्म करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि आतंकवाद के इंफ्रास्ट्रक्चर को खत्म करना होगा। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर में भारत पहला ऐसा देश बना जिसने आतंकवादियों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर न सिर्फ चोट की बल्कि जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के मुख्यालय तक तबाह कर दिए।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed