फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   whitener banned in uttarakhand.

उत्तराखंड में नहीं बिकेगा व्हाइटनर, HC ने लगाया प्रतिबंध

Wed, 26 Oct 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/ अमर उजाला, नैनीताल Updated Wed, 26 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
whitener banned in uttarakhand.
कोर्ट - फोटो : डेमो फोटो

हाईकोर्ट ने प्रदेश में व्हाइटनर की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। हाईकोर्ट का कहना है कि व्हाइटनर का चलन अब न के बराबर है। वहीं हाईकोर्ट ने 18 साल से कम आयु के बच्चों को आयोडेक्स, फैवीक्विक सहित अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन


व्हाइटनर सूंघने से हुई भवाली के शिवांग नेगी (14) की मौत के मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने यह आदेश जारी किया। कोर्ट ने मुख्य सचिव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को साफ कहा कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन कराएं। 18 साल से कम आयु के बच्चों को हुक्का बार में आने की अनुमति न देने का भी कोर्ट ने आदेश दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को न्यायमूर्ति राजीव शर्मा की एकल पीठ ने एनडीपीसी एक्ट के आरोपी बागेश्वर निवासी देवेंद्र सिंह के मामले की सुनवाई के दौरान शिवांग नेगी की मौत के मामले का स्वत: संज्ञान लिया। मामले के अनुसार देवेंद्र सिंह ने हाईकोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र दायर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाइटनर सूंघने से किशोर की मौत पर स्वतः संज्ञान

whitener banned in uttarakhand.
नैनीताल हाईकोर्ट - फोटो : PTI

आरोपी के पास से एक किलो 900 ग्राम चरस बरामद हुई थी। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता की जमानत प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया। वहीं, भवाली में व्हाइटनर सूंघने से 14 वर्षीय शिवांग की मौत मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने शिक्षा संस्थानों को इस बात को सुनिश्चित करने को कहा है कि इस तरह की व्यवस्था करें जिससे उनके संस्थानों में नशे का प्रयोग न हो सके।

कोर्ट ने कहा है कि कई नशीले पदार्थ दुकानों में आसानी से उपलब्ध हैं, जो बच्चों को नशे के आदि बना रहे हैं। इसका बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed