फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   White car drivers created terror in Bidhauli and Bhauwala

Dehradun News: बिधौली और भाऊवाला में सफेद कार वालों ने मचाया आतंक

Thu, 26 Dec 2024 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
White car drivers created terror in Bidhauli and Bhauwala
Iभाऊवाला चौक पर खननकर्मी पर जानलेवा हमला करके भागेI
विज्ञापन

Iउससे पहले बिधौली में स्कूटी सवार को बुरी तरह पीटा और स्कूटी भी तोड़ दी
I
Iबिधौली और भाऊवाला चौक पर 24 दिसंबर की रात सफेद रंग की कार सवारों ने सरेराह आतंक बरपाया। पहले बिधौली में एक स्कूटी सवार को राह चलते बुरी तरह पीटा। उनकी स्कूटी तोड़फोड़ दी और चाबी भी लेकर फरार हो गए।I
Iइस वारदात के कुछ घंटे बाद भाऊवाला चौक पर ड्यूटी कर रहे एक खननकर्मी पर भी सफेद रंग की एक कार में सवार कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया। उन्हें खून से लथपथ कर बेहोशी के हालत में छोड़ फरार हो गए। दोनों वारदात में एक ही कार सवार शामिल थे, या अलग-अलग मामले हैं, इस बारे में पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन

I
Iपहली वारदात बिधौली चौकी के इलाके में फुलसनी गांव के राकेश चौहान के साथ हुई। वह रात करीब आठ बजे घर जा रहे थे, तभी उनकी स्कूटी एक सफेद रंग की कार से टकरा गई। आरोप है कि कार सवारों ने उनसे मारपीट की और स्कूटी तोड़ दी। जान से मारने की धमकी देकर चाबी लेकर चले गए। राकेश ने पुलिस कॉल की। प्रेम नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iदूसरी वारदात उसी रात करीब पौने ग्यारह बजे हुई। खनन कर्मी राहुल सिंह भदौरिया ने बताया कि वह वारदात के बाद से दो दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। घटना वाली रात भाऊवाला चैक पोस्ट पर वाहनों की एंट्री कर रहे थे, तभी सफेद रंग की कार आई। उससे तीन लोग बाहर निकले और अचानक उन्हें बेरहमी से मारने लगे। एक ने कान पर पत्थर मारा, जिससे खून निकलने लगा।

I
Iवह अधमरी हालत में वहां गिर गए तो कार सवार भाग निकले। बाद में पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वह कार का नंबर नहीं देख सके थे। पुलिस रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों से कार का पता लगाने की बात कर रही है। सेलाकुई पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed