Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   While buying a helmet, keep in mind the invoice, not the invoice, to save your life.

Dehradun News: हेलमेट खरीदते समय चालान नहीं जान बचाने का रखें ध्यान

Thu, 16 Jan 2025 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
While buying a helmet, keep in mind the invoice, not the invoice, to save your life.
Iबाजार में बिक रहे सस्ते हेलमेट से जीवन के साथ ना करें खिलवाड़ I
विज्ञापन

Iसस्ते हेलमेट जीवन को खतरे में डाल सकते हैं। ये गुणवत्ता के मामले में इतने मजबूत नहीं होते हैं। इसलिए हेलमेट खरीदते समय चालान नहीं जान बचाने का ध्यान रखें।I
Iदरअसल, राजधानी दून में इस समय हर प्रकार के हेलमेट बिक रहे है। इसमें कम गुणवत्ता से लेकर उच्च गुणवत्ता के हेलमेट शामिल हैं। दून में इस समय कम गुणवत्ता यानी सस्ते हेलमेट की बिक्री अधिक हो रही हैं। इससे लोग अपने जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। दून में इस समय 400 रुपये से लेकर दो-तीन हजार रुपये तक के हेलमेट उपलब्ध हैं। शहर के सहारनपुर रोड, चकराता रोड समेत कई जगह सड़क के किनारे इन हेलमेटों की बिक्री हो रही है। लोग हेलमेट खरीदते समय केवल चालान बचाने को ध्यान में रखते हैं। दुकानदारों का कहना है कि लोग सबसे ज्यादा चार सौ से 700 रुपये तक के हेलमेट ही खरीद रहे हैं। कुछ ही लोग ऐसे होते हैं जो अच्छी गुणवत्ता देखकर महंगे हेलमेट खरीदते हैं। इन हेलमेट पर सबसे जरूरी आईएसआई सर्टिफिकेट होना गुणवत्ता को बताता है।I
विज्ञापन

Iयहीं तक घुमना है सस्ता ही दे दोI
Iसहारनपुर रोड स्थित एक दुकानदार ने बताया कि चार सौ रुपये वाले हेलमेट की बिक्री अधिक होती है। लोग कहते हैं कि हमें तो यहीं तक घूमना है इसलिए सस्ता वाला ही दे दो। इसे खरीदते समय लोग जान बचाना नहीं, बल्कि केवल चालान बचाने की सोचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iआईएसआई मार्क से देख सकते हैं हेलमेट की गुणवत्ताI
Iभारतीय मानक ब्यूरो देहरादून शाखा के प्रमुख और निदेशक सौरभ तिवारी ने बताया कि हेलमेट की गुणवत्ता को बीआईएस केयर एप पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही गुणवत्ता पर शिकायत भी की जा सकती है। एप पर आईएसआई नंबर और उसका लाइसेंस नंबर डालकर हेलमेट की गुणवत्ता को देख सकते हैं। यदि गुणवत्ता को लेकर ऐसी कोई शिकायत आती है तो उसपर कार्रवाई की जाती है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed