{"_id":"3cfab11ae02da72740c7d1481a1d27ef","slug":"where-the-sketches-which-is-built-by-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेपः कहां गया पीड़िता का बनाया 'स्कैच'?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेपः कहां गया पीड़िता का बनाया 'स्कैच'?
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 27 Sep 2013 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप पीड़िता से दुराचार के आरोपित दो नेताओं और एक आईएएस अफसर कानून के शिकंजे में आ सकते हैं। दून के एसएसपी केवल खुराना ने दावा किया है कि अगर कोई शिकायत आती है तो गहनता से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
आरोपित चाहे जो भी हो उन पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। अगर लापरवाही सामने आई तो तब के जांच अधिकारी के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई होगी।
पढें, गैंगरेप के दोषी पूर्व बीजेपी नेता को उम्रकैद
एसएसपी देंगे बेहत्तर विवेचना पर इनाम
साथ ही दो आरोपियों पर दोष साबित कराने में बेहतर विवेचना करने वाले पुलिसकर्मियों को इनाम दिया जाएगा। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में पांच लोगों पर दुराचार करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
जिसमें से प्रमोद गुप्ता और अशोक कुमार को पीड़िता पहचानती थी। लेकिन तीन अज्ञात लोगों को पीड़िता ने सामने आने पर पहचाने जाने का दावा किया था।
किसके थे स्कैच
सूत्र बताते हैं कि पीड़िता के हूलिया बताने पर जो स्कैच तैयार हुए थे वे तब के सत्ताधारी दल के दो नेता और एक आईएएस अफसर की शक्ल से मिलते-जुलते थे।
पढें, जॉन गाड़ी में बैठकर गाता है 'गॉड साँग'...
विज्ञापन
पुलिस ने तब इसे रफा-दफा करते हुए प्रमोद गुप्ता, अशोक कुमार और होटल मैनेजर के खिलाफ ही चार्जशीट दाखिल की। जबकि तहरीर में दर्ज तीन अज्ञात लोगों के नाम आज तक पुलिस ने सामने नहीं आने दिए।
शिकायत पर होगी जांच
पुलिस ने युवती द्वारा एमएमएस बनाए जाने की शिकायत के बावजूद मुकदमे में आईटी एक्ट की धारा भी नहीं जोड़ी। एसएसपी केवल खुराना ने संपर्क करने पर बताया कि इस मामले में अदालत का फैसला आ चुका है।
पढें, नीता अंबानी पहुंची आपदा प्रभावित गांव, ओढ़ा 'सापा'
लेकिन अगर कोई शिकायत देता है तो उसके आधार पर जांच कराई जाएगी। पूर्व में हुई विवेचना में लापरवाही सामने आती है तो विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।