{"_id":"6817b85a29f0851eeb0c7f78","slug":"when-the-police-stopped-the-car-the-eunuchs-created-a-ruckus-from-the-road-to-the-police-station-dehradun-news-c-5-1-drn1031-681632-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: पुलिस ने गाड़ी रोकी तो किन्नरों ने नग्न होकर सड़क मचाया बवाल, आने जाने वाले लोगों से भी की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: पुलिस ने गाड़ी रोकी तो किन्नरों ने नग्न होकर सड़क मचाया बवाल, आने जाने वाले लोगों से भी की अभद्रता
Mon, 05 May 2025 12:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:26 AM IST
सार
मसूरी डायवर्जन पर शनिवार रात को पुलिस और पीएसी की ड्यूटी थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक गाड़ी ने किसी वाहन को टक्कर मार दी है। डायवर्जन पर संबंधित गाड़ी को रोका गया तो उसमें से चार लोग बाहर निकले।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
वाहन को टक्कर मारने वाले वाहन (कार) को शनिवार देर रात पुलिस ने रोका तो उसमें सवार किन्नरों ने मसूरी डायवर्जन पर सड़क से लेकर थाने तक जमकर उत्पात मचाया। किन्नरों ने वहां आने जाने वाले लोगों से अभद्रता की और फिर पिकेट में लगे बैरियर को सड़क पर गिरा दिया। पुलिसकर्मी उन्हें थाने ले गए तो वहां खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। इस पर पुलिस ने चार किन्नरों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मसूरी डायवर्जन पर शनिवार रात को पुलिस और पीएसी की ड्यूटी थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक गाड़ी ने किसी वाहन को टक्कर मार दी है। डायवर्जन पर संबंधित गाड़ी को रोका गया तो उसमें से चार लोग बाहर निकले। इनसे पुलिसकर्मियों ने बात की तो ये सब उनसे झगड़ा करने लगे। पुलिसकर्मियों ने समझाया लेकिन वह अभद्रता पर उतर आए। पता चला कि ये सब किन्नर हैं। देखते ही देखते सभी वहां पर नग्न हो गए और सड़क पर उत्पात मचाने लगे। यहां से गुजरने वाले लोगों को भी परेशान करने लगे। इस पर पीएसी कर्मचारियों ने उन्हें पिकेट की तरफ किया लेकिन उन्होंने वहां लगे बैरियर को सड़क पर डाल दिया। इससे यहां वाहनों की आवाजाही बाधित होने लगी। लोग वहां रुके तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
नैनीताल कांड: फोरेंसिक टीम ने उस्मान के घर-गैराज से जुटाए साक्ष्य, CCTV की डीवीआर कब्जे में ली; अब होगा खुलासा
विज्ञापन
इस पर पुलिसकर्मी सभी किन्नरों को राजपुर थाने ले गए। मगर इनका उत्पात वहां भी कम नहीं हुआ। आरोपियों ने थाने में खड़े सरकारी वाहनों में भी तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने इन चारों किन्नरों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में इन्होंने अपने नाम अलीना खान, सना खान, खुशी और एलेक्सा बताए। ये सभी कारगी क्षेत्र में रहते हैं। सभी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के वाहन को थाने लाकर सीज कर दिया गया है।