फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital incident Forensic team collected evidence from Usman house and garage seized CCTV DVR

नैनीताल कांड: फोरेंसिक टीम ने उस्मान के घर-गैराज से जुटाए साक्ष्य, CCTV की डीवीआर कब्जे में ली; अब होगा खुलासा

Sun, 04 May 2025 11:34 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: विकास कुमार Updated Sun, 04 May 2025 11:34 PM IST
सार

पुलिस ने शनिवार को जिन तीन वाहनों को कब्जे में लिया, वे तीनों ही लाल रंग के हैं। पीड़ित बालिका इतना ही बता पाई थी कि लाल रंग की गाड़ी में उससे दरिंदगी की गई। 

विज्ञापन
Nainital incident Forensic team collected evidence from Usman house and garage seized CCTV DVR
आरोपी उस्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालिका से दरिंदगी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रविवार को फाेरेंसिक टीम ने आरोपी उस्मान के घर और घटनास्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। टीम ने गैराज से कई नमूने लिए, वहां खड़े वाहन में ही बच्ची से दुष्कर्म किया गया था। आरोपी के घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी टीम ने जांच के लिए कब्जे में ले ली है।

विज्ञापन

फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. हेमंत होल्कर के नेतृत्व में हल्द्वानी और रुद्रपुर की टीम नैनीताल पहुंची। मल्लीताल कोतवाली प्रभारी हेमचंद्र पंत और जांच अधिकारी आशा बिष्ट के साथ फोरेंसिक टीम ने आरोपी के घर और गैराज का मौका मुआयना किया। दो घंटे तक टीम ने गैराज के हर हिस्से की गहनता से जांच की। टीम ने संदिग्ध मिली कई वस्तुओं को सील कर कब्जे में ले लिया। इस दौरान वहां पीले टेप से बैरिकेडिंग कर बाहरी लोगों को आने से रोक दिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के नीचे बने गैराज में हुई थी घटना
मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़ित ने घटना को लेकर सब साफ कर दिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के घर के नीचे बने गैराज के अंदर पार्क वाहन में घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद बालिका को वाहन से बाहर उतारने के बाद दोबारा वाहन गैराज से बाहर निकालकर सड़क किनारे खड़ा किया गया। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने भी घटनास्थल पर कई लोगों से इस संबंध में पूछताछ की।

विज्ञापन

कब्जे में लिए तीनों वाहन लाल रंग के
पुलिस ने शनिवार को जिन तीन वाहनों को कब्जे में लिया, वे तीनों ही लाल रंग के हैं। पीड़ित बालिका इतना ही बता पाई थी कि लाल रंग की गाड़ी में उससे दरिंदगी की गई। इसके बाद पुलिस उस वाहन को कब्जे में लेने चली तो मालूम हुआ कि उस्मान के तीनों वाहन लाल रंग के हैं। इनमें एक थार गाड़ी भी है। अब लाल रंग के किस वाहन में घटना हुई, यह स्पष्ट नहीं है। बच्ची को दिखाकर पहचान कराई जा सकती है। उसके बाद उससे साक्ष्य लिए जाएंगे। कोतवाल हेमचंद्र पंत ने बताया कि जल्द ही घटना में प्रयुक्त वाहन से नमूने एकत्रित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed