फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   when jawans proved life saver in calamity

जान की बाजी लगाकर जवानों ने बचाईं हजारों जिंदगियां

Thu, 15 Aug 2013 10:52 AM IST
देहरादून/अरुणेश
देहरादून/अरुणेश Updated Thu, 15 Aug 2013 10:52 AM IST
विज्ञापन
when jawans proved life saver in calamity

राज्य में 16-17 जून की रात को आई जलप्रलय के बाद सेना, वायुसेना, आईटीबीपी और एनडीआरएफ के जवानों ने हजारों चार-धाम तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित निकाल कर नई जिदंगी दी है।

विज्ञापन


सेना और अर्द्धसैनिक बलों के लगभग 12 हजार जवान और 47 हेलीकॉप्टर अभियान में जुटे रहे। जवानों के जांबाज हौसले के बूते दुर्गम घाटियों और मुश्किल हालात के बीच सैन्य इतिहास के अब तक के सबसे बड़े बचाव-अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


चार-धाम यात्रा मार्ग पर चला बचाव अभियान पूरी तरह सेना के जांबाजों के हाथ रहा। वायुसेना हवाई मार्ग से फंसे लोगों को निकाल रही थी, तो सेना और आईटीबीपी ने उफनती नदियों और तबाह सड़कों के बावजूद अपनी पूरी ताकत झोंक रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 जुलाई तक सैन्य बलों ने लगभग एक लाख लोगों को सुरक्षित निकाल लिया था। इस अभियान के दौरान एक हेलीकॉप्टर हादसे में वायुसेना और आईटीबीपी के 20 अधिकारी और जवान शहीद हो गए। लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा बलों का हौसला नहीं डगमगाया।

इन जवानों ने राहत की सांस तभी ली, जब राज्य के चारों धाम सहित तमाम जगह पर फंसे हर आदमी को सुरक्षित निकाल नहीं लिया गया।

बचाव के बाद राहत में जुटे
बचाव अभियान पूरा होने के बाद राज्य सरकार के सहयोग में सेना, अर्द्धसैनिक बल और वायुसेना अपना सहयोग राहत-कार्य में दे रही हैं। सेना, वायुसेना के कम से कम 15 हेलीकॉप्टर तैनात रहे।


वायुसेना का सबसे बड़ा हेलीकॉप्टर एमआई 26 अब भी तैनात है, जबकि आईटीबीपी और एनडीआरएफ के जवान लगातार मदद दे रहे हैं। सड़क निर्माण के लिए बीआरओ के अधिकारी पूरे मानसून में अपना फोकस मुख्य मार्ग पर पुलों और ब्रिज निर्माण पर लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed