फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   When he was removed from the post of guard, he took possession of the house by making a fake lease agreement

Dehradun News: चौकीदारी से हटाया तो फर्जी किरायानामा बनाकर मकान पर कर लिया कब्जा

Sat, 04 Jan 2025 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
When he was removed from the post of guard, he took possession of the house by making a fake lease agreement
Iबुजुर्ग महिला की शिकायत पर क्लेमेंटटाउन पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

I

Iमहिला ने मकान से चौकीदार को हटाया तो उसने फर्जी किरायानामा बनाकर मकान पर कब्जा कर लिया। महिला की शिकायत पर क्लेमेंटटाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।I
Iएसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी को लेकर सुभाष नगर की रहने वाली बुजुर्ग महिला कृष्ण बलदेव ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनके पति बलदेव राज ने वर्ष 1987 में सुभाषनगर में एक मकान खरीदा था। उनका परिवार पंजाब में रहता है। उनके पति कभी-कभार इस मकान पर आते थे। मकान की देखभाल के लिए उन्होंने बालकृष्ण नाम का एक चौकीदार रखा था। महिला के पति की वर्ष 2019 में मृत्यु हो गई। इसके बाद से वही चौकीदार की तन्ख्वाह आदि देती आ रही थीं। इसी बीच चौकीदार की पड़ोसियों से लड़ाई हो गई। पड़ोसियों ने उसे हटाने के लिए कहा तो उन्होंने चौकीदार को हटा दिया।
विज्ञापन

I
Iइसके बाद आरोपी ने इस मकान का अपने नाम से किरायानामा बनाया और इस पर कब्जा कर लिया। इस किरायेनामे पर उसने जो हस्ताक्षर किए हैं वह कृष्णा नय्यर के हैं और हिंदी में किए हुए हैं। जबकि, वह कृष्ण बलदेव नाम से अंग्रेजी में हस्ताक्षर करती हैं। उन्होंने कभी भी बालकृष्ण को यह मकान किराये पर नहीं दिया। ऐसे में अब वह खाली करने को कह रही हैं तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एसपी सिटी ने ताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed