फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   What measures have been taken for crowd management on Mansa Devi road?

Dehradun News: मनसा देवी मार्ग पर भीड़ प्रबंधन के लिए क्या उपाय किए

Sat, 02 Aug 2025 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
What measures have been taken for crowd management on Mansa Devi road?
Iमानवाधिकार आयोग ने किए सवाल
विज्ञापन

I

Iहरिद्वार के जिलाधिकारी और एसएसपी से मांगा जवाबI
Iमनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ में आठ लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने क्या कदम उठाए और भीड़ प्रबंधन के लिए क्या उपाय किए गए इस सवाल के साथ राज्य मानवाधिकार आयोग ने हरिद्वार के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से जवाब मांगा है। आयोग के सदस्य गिरधर सिंह धर्मशक्तू ने स्वत: मामले का संज्ञान लिया है। आयोग ने कहा कि समाचार पत्रों की रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर के पैदल मार्ग पर करंट लगने की अफवाह से भगदड़ मच गई थी जिसकी वजह से आठ की मौत और 30 लोग घायल हो गए थे। आयोग के संज्ञान में यह भी आया है कि मार्ग के रास्ते बेहद संकरे हैं जिस पर फैले अतिक्रमण ने वहां से निकलना और मुश्किल कर रखा है। इसी वजह से जब भगदड़ मची तो लोगों को निकलने के लिए सुरक्षित मार्ग नहीं मिल पाया। आयोग ने कहा कि यह प्रकरण बेहद गंभीर है। मंदिर मार्ग पर हजारों की भीड़ को व्यवस्थित किए जाने की आवश्यकता है। हादसे के कारण क्या रहे और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं, इस संबंध में 23 सितंबर तक विस्तृत आख्या मांगी है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed