T20 के लिए देहरादून आ सकती है वेस्टइंडीज की टीम, अफगानिस्तान से होगा कड़ा मुकाबला
बांग्लादेश और आयरलैंड के बाद अब वेस्टइंडीज की टीम देहरादून आ सकती है। यह संकेत अफगानिस्तान बोर्ड की तरफ से मिले है। अगर ऐसा होता है तो यह तीसरा मौका होगा जब दून में कोई अंतरराष्ट्रीय स्तर की टीम आएगी।
आईसीसी कलैंडर के अनुसार नवंबर-दिसंबर महीने में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 3 टी-20, 3 वनडे व एक टेस्ट मैच प्रस्तावित हैं। 11 नवंबर से 6 दिसंबर तक दोनों टीमों के बीच सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने दूसरे होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में कराने की कोशिश में जुटा है। हालांकि आईसीसी के कलैंडर में आयोजन स्थल तय नहीं किया गया है।
यह सीरीज से लगभग तीन महीने पहले तय की जाता है। मगर अफगानिस्तान बोर्ड के हाई परफॉरमेंस मैनेजर बशीर स्टैनकेजई का कहना है कि वो नवंबर में वेस्टइंडीज मेजबानी कर रहे हैं। बता दे कि अफगान बोर्ड ने दून को अपना दूसरा होम ग्राउंड बना रखा है। पहला होम ग्राउंड उन्होंने ग्रेटर नोएडा को बनाया था।
तीसरा देश होगा वेस्टइंडीज
दून की जमीन पर वेस्टइंडीज से पहले 2018 में बांग्लादेश की टीम 3 टी-20 श्रृंखला खेल चुकी है। मौजूदा समय में आयरलैंड की टीम अफगानिस्तान से खेल रही है। अब नवंबर में अगर वेस्टइंडीज की टीम आती है तो यह तीसरा मौका होगा जब अतंरराष्ट्रीय स्तर की टीम दून पहुंचेगी।
3 टी-20, 3 वनडे व एक टेस्ट मैच की होगी सीरीज
आईसीसी के कलैंडर के अनुसार नवंबर-दिसंबर में वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच 3 टी-20, 3 एकदिवसीय व एकमात्र टेस्ट मैच होने प्रस्तावित है। दोनों ही टीमों के बीच यह पहला मौका होगा जब एक साथ टी-20, वन डे व टेस्ट मैच का आयोजन होगा।
भारत में हमारे दो होम ग्राउंड है। हमारी कोशिश है कि हम वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच होने वाली सीरीज को दून में कराएं।
-बशीर स्टैनकेजई, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हाई परफॉरमेंस मैनेजर