{"_id":"072dc19cc1ed85f1f3ecfd9d935dd6be","slug":"welham-girls-school-completes-55-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 साल का हो गया सितारों का स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 साल का हो गया सितारों का स्कूल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 26 Oct 2013 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून स्थित वेल्हम गर्ल्स स्कूल भारत के साथ ही दुनियाभर में बेहतर शिक्षा के लिए जाना जाता है। वेल्हम गर्ल्स स्कूल का 56वां स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को मनाया गया।
विज्ञापन
समारोह का शुभारंभ भारतीय सैन्य अकादमी के कमांडेंट ले.जन. मानवेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने छात्राओं को कॅरियर में आगे बढ़ने की सीख दी।
ट्रॉफी देकर सम्मानित किया
इस दौरान आईएमए कमांडेंट ने कॉलेज के खेलों में विजेता रहने वाली हाउस कैप्टन को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। पहले दिन का मुख्य आकर्षण स्कूल की 1988 और 1993 बैच की पूर्व छात्राएं रहीं। इनमें से कई छात्राएं तो ऐसी थीं जो कि पासआउट होने के बाद पहली बार स्कूल में मिलीं।
विज्ञापन
इसके पश्चात करियर काउंसलर डॉ. अमृता दास और डा. वंदना गुप्ता ने दसवीं की छात्राओं को करियर संबंधी जानकारी दी। डॉ. अमृता दास ने कहा कि पहले एक करियर का टारगेट बनाना चाहिए। इसके बाद 11वीं में विषयों का चयन उसी के मुताबिक होना चाहिए। इस दौरान छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांध दिया।
विज्ञापन
मिलीं सखियां तो खिले चेहरे
1993 बैच की तीन दोस्त अलपा गर्ग, पूर्वी सिन्हा और नुपुर जौली एक साथ नजर आई। वैसे तो वह हमेशा फोन से संपर्क में रहती हैं लेकिन मिलने की खुशी अलग ही थी। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के वक्त स्कूल में सुविधाएं तो थी लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर इतना नहीं था।
अब स्कूल की सूरत बदल चुकी है। इनमें से नुपुर जौली ने अपनी बेटी भाविका का दाखिला भी यहीं कराया है। वह अपनी बेटी से भी पढ़ाई के दिनों की यादें साझा करती रहती हैं।
करीना कपूर की स्कूलिंग हुई है यहां
बॉलीवुड के मुख्य अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली करीना कपूर की स्कूलिंग देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल में हुई है। यही नहीं सोनाली बेंद्रे ने भी इसी स्कूल से अपनी स्कूलिंग की है। वर्तमान में लोकसभा की स्पीकर मीरा कुमार भी वेल्हम गर्ल्स की छात्रा रह चुकी हैं। अंबिका सोनी भी वेल्हम में पढ़ाई कर चुकी हैं।