फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wedding in the village, villagers donated their labour and connected the drinking water line

Dehradun News: गांव में शादी, ग्रामीणों ने श्रमदान कर जोड़ी पेयजल लाइन

Tue, 08 Oct 2024 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Wedding in the village, villagers donated their labour and connected the drinking water line
I
विज्ञापन

II
I
I
I
I- सड़क निर्माण के कारण चार माह से क्षतिग्रस्त थी अलसी गांव की पेयजल लाइन
I
Iअलसी गांव के ग्रामीण चार माह से पेयजल के अघोषित संकट से जूझ रहे हैं। पेयजल लाइन को ठीक करने की मांग कर-करके थक चुके ग्रामीण अपनी आवश्यकता के हिसाब से समय-समय पर लाइन को ठीक करके अपना काम चला रहे हैं। आगामी दिनों में गांव में दो विवाह कार्यक्रम होने हैं तो एक बार फिर से ग्रामीणों ने श्रमदान कर गांव की पेयजल लाइन को ठीक कर लिया है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी भी जताई है।
I
Iक्षेत्र में चल रहे सड़क के चौड़ीकरण के कार्य के चलते लगभग चार माह पर अलसी गांव को पानी की आपूर्ति देने वाली लगभग साढ़े चार किलोमीटर लंबी पेयजल लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। लगभग 300 की आबादी वाले अलसी गांव में पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों के सामने गंभीर समस्या है। लेकिन, लाइन को ठीक कराने के लिए निरंतर अधिकारियों के दरवाजों पर दस्तक भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iग्रामीण कुंदन सिंह बिष्ट, इंदर सिंह बिष्ट, जयपाल सिंह बिष्ट, सरदार सिंह बिष्ट, परम सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, चमन सिंह बिष्ट, दयाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पानी की अधिक आवश्यकता होने पर ग्रामीण अपने आप से लाइन को ठीक कर लेते हैं। इसी क्रम में गांव में होने वाले दो विवाह कार्यक्रमों को देखते हुए उन्होंने एक बार फिर से श्रमदान करके लाइन को ठीक किया है। उनका कहना है कि गांव के निवासी अदरक, अरबी, धनिया आदि का रिकॉर्ड उत्पादन करते हैं। लेकिन, स्थिति यह है कि फसलों के लिए तो क्या गांव में रहने वाले ग्रामीणों की दैनिक जरूरतों के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iक्षेत्रीय सहायक अभियंता को तत्काल लाइन को ठीक कराकर गांव में पेयजल आपूर्ति को सुचारु कराने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। - रचना थपलियाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग अस्थायी खंड साहियाI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article