फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   webinar on empowerment

भविष्य की जरूरतों के लिए सुरक्षित निवेश बेहद जरूरी: सूर्यकांत शर्मा 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
webinar on empowerment
माई सिटी रिपोर्टर  देहरादून। एसोसिएशन ऑफ म्यूच्यूअल फंड इन इंडिया के तत्वाधान में और डॉल्फिन संस्थान में सशक्तीकरण पर एक वेबिनार का आयोजन हुआ। इसमे डॉल्फिन संस्थान के क्षमता निर्माण व कौशल विकास केंद्र और वाणिज्य विभाग के साथ संयुक्त रूप से वित्तीय शिक्षा एवं निवेशक जागरूकता का भी सहयोग रहा।  वेबीनार का उद्घाटन  संस्थान के चेयरमैन के चेयरमैन अरविंद गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता आज के समय में प्रासंगिक विषय है। वर्तमान समय हमारे सामने कोरोना कई प्रश्न लेकर आया है। इस काल मे अपने अस्तित्व को बचाने के साथ साथ वित्तीय सशक्तिकरण भी एक महत्वपूर्ण प्रश्न है।    संस्थान के  संयुक्त निदेशक सुनील कॉल ने संस्थान के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया। कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ संजय अग्रवाल द्वारा सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि वेबीनार में 7 राज्यों से 350 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया जिसमें शिक्षकों से लेकर,डीन, प्रधानाचार्य तथा कारपोरेट क्षेत्र के भी प्रतिभागी हैं। मुख्य वक्ता सूर्यकांत शर्मा मुख्य सलाहकार एसोसिएशन ऑफ म्यूच्यूअल फंड इन इंडिया उत्तरी क्षेत्र तथा पूर्व डी जी एम  सेबी द्वारा अपने वक्तव्य के वर्तमान समय में निवेश के परिदृश्य को प्रस्तुत किया गया। शर्मा ने आगाह किया कि आने वाला कम से कम एक वर्ष हम सब के लिए आर्थिक रूप से कठिन होने वाला है। इसीलिए सबसे पहले अगले एक वर्ष के लिए अपने मासिक खर्चों के बराबर का पैसा बिल्कुल अलग कर लें। वेबिनार में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर विपुल गर्ग, रामा गर्ग  श्रुति शर्मा,  रुचिका भटनागर,  श्रुति गुप्ता सीएस पांडे  मालती साहनी,  ज्ञानेंद्र अवस्थी, डॉक्टर एसएस विश्वास आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed