{"_id":"62a69f2d315d045e620090d9","slug":"weathet-update-temperature-pre-monsoon-activation-from-june-15-monsoon-expected-to-reach-uttarakhand-by-june-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: गर्मी से तप रहे मैदान और पहाड़ों को मिलेगी राहत, 15 जून से झमाझम बारिश, जानिए कब है मानसून की दस्तक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: गर्मी से तप रहे मैदान और पहाड़ों को मिलेगी राहत, 15 जून से झमाझम बारिश, जानिए कब है मानसून की दस्तक
Mon, 13 Jun 2022 08:11 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 13 Jun 2022 08:11 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि वैसे तो मानसून कई राज्यों में दस्तक दे चुका है और सक्रियता के चलते केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बारिश भी शुरू हो चुकी है, लेकिन उत्तराखंड में 15 जून से प्री मानसून की बौछारें पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
गर्मी, देहरादून
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले एक माह से गर्मी से तप रहे मैदान और पहाड़ों में 15 जून से प्री मानसून की सक्रियता से झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों ने राज्य में 20 जून तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद भी जताई है। हालांकि, इसमें थोड़ा बदलाव भी हो सकता है।
विज्ञापन
उधर, अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के भी चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि वैसे तो मानसून कई राज्यों में दस्तक दे चुका है और सक्रियता के चलते केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बारिश भी शुरू हो चुकी है, लेकिन उत्तराखंड में 15 जून से प्री मानसून की बौछारें पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
मानसून पूरी तरह से यहां पर 20 जून के आसपास पहुंच सकता है। वहीं, मानसून की दस्तक से पहले ही गर्मी ने तेवर दिखाने थोड़े कम कर दिए हैं। राजधानी दून में 15 दिनों बाद अधिकतम तापमान का आंकड़ा 40 डिग्री से नीचे पहुंचा, जो थोड़ी राहत देने वाली बात है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Accident: अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार की चार महिलाओं ने तोड़ा दम
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान जहां 39.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी घटकर 23.7 डिग्री पर पहुंच गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है ,लेकिन अभी भी तापमान 39 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।