फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather update, Weather will change in next 48 hours, yellow alert issued, heavy rain on May 3

अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज: गर्मी की तपिश के बीच राहत देने वाली खबर, येलो अलर्ट जारी, तीन मई को भारी बारिश

Sun, 01 May 2022 08:44 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 01 May 2022 08:44 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ ही स्थानीय स्तर पर हवाओं के दबाव के चलते तीन मई को मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Weather update, Weather will change in next 48 hours, yellow alert issued, heavy rain on May 3
मौसम अपडेट, देहरादून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैदान से लेकर पहाड़ तक पिछले कई दिनों से गर्मी की तपिश झेल रहे लोगों के साथ ही वनाग्नि से धधक रहे जंगलों को बचाने में जुटे वन विभाग के कर्मचारियों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय हो गया है।

विज्ञापन

 

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ ही स्थानीय स्तर पर हवाओं के दबाव के चलते जहां तीन मई को राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त बारिश की संभावना है, वहीं अगले 48 घंटे में राज्य के पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ ही पर्वतीय इलाकों में एक बार स्थानीय हवाओं का दबाव देखने को मिल रहा है। परिणामस्वरूप तीन मई को मैदान से लेकर पहाड़ तक पूरे राज्य में बारिश होने की पूरी संभावना है। फिलहाल मौसम का बदला मिजाज अगले 48 घंटे में भी देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओें के चलने की संभावना

दून के आसमान में जहां बादल छाए रहेंगे, वहीं पर्वतीय इलाकों में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की पूरी संभावना है। उन्होंने बताया कि बारिश के साथ ही तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी पूरी संभावना है। कुछ इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओें के चलने की भी संभावना है। मौसम के बदले मिजाज के चलते अगले 48 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ पर तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिसके चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें...खुशखबर: पार्किंग की चुनौती से मिलेगा छुटकारा, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए 16 शहरों में बनेगी टनल पार्किंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed