फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Update, Temperature reached beyond 40, outbreak of heat wave will increase from today

Weather: तीसरे दिन भी पारा 40 के पार, लोगों का घरों से निकलना हुआ दूभर, आज से बढ़ेगा heat wave का प्रकोप

Sun, 05 Jun 2022 09:38 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 05 Jun 2022 09:38 AM IST
सार

अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। गढ़वाल के कुछ जिलों में 70 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, राजधानी में रात के समय कुछ राहत मिलने की संभावना है। गरज के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, दिनभर झुलसाने वाली गर्मी अपना कहर ढाती रहेगी।

विज्ञापन
Weather Update, Temperature reached beyond 40, outbreak of heat wave will increase from today
गर्मी, देहरादून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने रविवार को कुछ जिलों में हीटवेव चलने की संभावना जताई है। वहीं, शनिवार को भी राजधानी 40.5 डिग्री के पारे से झुलसती रही। आज रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की भी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


हालांकि, रात में हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिलने की संभावना भी मौसम विज्ञानियों ने जताई है। कई दिनों से राजधानी और गढ़वाल के अन्य जिलों में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो रखे हैं। लोगों का घर से जरूरी काम के लिए निकलना भी भीषण गर्मी के चलते दूभर हो रखा है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। रविवार को इसमें और इजाफा हो सकता है। गढ़वाल के कुछ जिलों में 70 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, राजधानी में रात के समय कुछ राहत मिलने की संभावना है। गरज के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, दिनभर झुलसाने वाली गर्मी अपना कहर ढाती रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को 41 डिग्री सेल्सियस पारा पहुंचा

हरिद्वार में जून पहले सप्ताह से पारा चढ़ने लगा है। शनिवार को 41 डिग्री सेल्सियस पारा पहुंच गया। दोपहर में गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल किया। सड़कों पर आम दिनों की तुलना में आवाजाही कम दिखी। जरूरी काम से घरों से बाहर निकलने वाले गर्मी और लू से बचाव के लिए छाता और सूती कपड़ा लपेटे नजर आए। मौसम विभाग ने जून पहले सप्ताह मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी और लू चलने का पूर्वानुमान जारी किया है।

शनिवार को मौसम विभाग के पूर्वानुमान का असर दिखा। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोपहर 12 बजे से अपराह्न चार बजे तक गर्म हवाएं चलीं। इस बीच सड़कों पर आवाजाही कम रही। गर्मी से बचाव के लिए महिलाएं छाता लेकर आवाजाही करते दिखीं। जबकि लू से बचाव के लिए लोग चेहरे पर सूती कपड़ा लपेटे थे। मौसम विभाग के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रिकार्ड हुआ। सात जून तक गर्मी और लू का असर रहेगा।

ये भी पढ़ें...Murder: प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराया, फिर दी प्रेमिका को ऐसी खौफनाक मौत, पुलिस ने कब्र से निकाला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed