{"_id":"e12fa16687706956f5ebabc9c996b8dc","slug":"weather-update-of-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस से भरी राजधानी में राहत की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस से भरी राजधानी में राहत की बारिश
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 10 Jul 2014 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून में बुधवार को राहत भरी बारिश हुई। सुबह से धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली का खेल चलता रहा, लेकिन शाम तकरीबन पौने चार बजे आसमान पर बेहद काले बादल छा गए।
विज्ञापन
15 मिनट के भीतर-भीतर ही इन्होंने बरसना शुरू कर दिया। घंटाघर, राजपुर, मालदेवता आदि इलाकों में अच्छी बारिश हुई।
0.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड
शाम साढ़े 5 बजे तक तेज हवा के बीच राजधानी में 0.6 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 87, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 63 दर्ज किया गया। बारिश ने उमस से परेशान लोगों को राहत दी।
विज्ञापन
शाम को हल्की हवा चलने लगी। इन ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया। शहर के लोगों ने अपने-अपने तरीके से इस मौसम का लुत्फ उठाया।
बृहस्पतिवार को भी छाए रहेंगे बादल
राज्य मौसम केंद्र की मानें तो बृहस्पतिवार को उत्तराखंड में हल्की से लेकर मध्यम तक वर्षा रहने वाली है। कहीं-कहीं गरज संग बौछार पड़ सकती है। राजधानी दून में आम तौर पर बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन
कुछ स्थानों पर गरज संग वर्षा भी पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।