{"_id":"720d0ff2a41177126b0297f79b3d0b62","slug":"weather-update-of-chadham-yatra-till-28-april-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, चारधाम के अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, चारधाम के अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 25 Apr 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप चारधाम यात्रा पर जा रहे हैं तो चारधामों के बदलते मौसम के हाल से जरूर अपडेट रहिए। मौसम विभाग की ओर से चारों धामों का पांच दिन का मौसम का अपडेट अलग से जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
24 से 28 अप्रैल का मौसम
विभाग के मुताबिक 16 अप्रैल से उन्होंने यह शुरुआत की है। इस लिहाज से फिलहाल 24 से 28 अप्रैल तक का पांच दिन का अपडेट जारी किया गया है। इसमें बद्रीनाथ में पांचों दिन बादल, बारिश और हल्की बर्फ पड़ने के आसार बताए गए हैं।
विज्ञापन
केदारनाथ में 25 व 26 अप्रैल को हल्की बारिश व बर्फ, 27 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी, 28 अप्रैल को मध्यम बारिश और बर्फबारी पड़ सकती है।
गंगोत्री में भी बर्फबारी
गंगोत्री में भी कुछ इलाकों में 28 अप्रैल तक हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। यमुनोत्री में 28 अप्रैल तक बारिश, गर्ज के साथ बारिश और हल्की बर्फ पड़ने की संभावना है। जबकि हेमकुंड साहिब में 25 व 26 अप्रैल को गर्ज के साथ बारिश व बर्फ पड़ने की संभावना है। 27 व 28 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
मौसम विभाग की ओर से यह अपडेट मुख्यमंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, जीएमवीएन, आईटीबीपी, डीएम चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग सहित सभी आला अधिकारियों तक भेजा जा रहा है।