फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Update Meteorological Center issued yellow alert Monsoon is expected to be active in 72 hours

Weather Update: पांच जिलों में आज हो सकती भारी बारिश, मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट

Tue, 28 Jun 2022 11:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 Jun 2022 11:34 AM IST
सार

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूरे राज्य में सक्रिय होने में अभी 72 घंटे का वक्त बाकी है, लेकिन प्री मानसून की सक्रियता से पहाड़ से लेकर मैदान तक जबरदस्त बारिश देखने को मिल सकती है। 

विज्ञापन
Weather Update Meteorological Center issued yellow alert Monsoon is expected to be active in 72 hours
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में मानसून अब 72 घंटे में कभी भी आ सकता है। वहीं, प्री मानसून की सक्रियता से 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही देहरादून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में भी भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


हालांकि, मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूरे राज्य में सक्रिय होने में अभी 72 घंटे का वक्त बाकी है, लेकिन प्री मानसून की सक्रियता से पहाड़ से लेकर मैदान तक जबरदस्त बारिश देखने को मिल सकती है। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में आपदा प्रबंधन के लिहाज से भी सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही देहरादून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। सिंह का यह भी कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल उत्तराखंड की ओर बढ़ रहा है और तीन दिनों के भीतर राज्य में पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है।  दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के बाद मैदान से लेकर पहाड़ पर एक बार फिर भारी बारिश देखने को मिलेगी। 
 

सुनारगांव पुल टूटने से तीन गांवों की आवाजाही ठप

वहीं, दूसरी ओर, पौड़ी के तहसील चाकीसैण में मानसून की पहली बारिश से ही क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। रविवार रात हुई पांच घंटे की मूसलाधार बारिश से पश्चिमी नयार नदी उफान पर आ गई, जिससे तीन गांवों की आवाजाही का आधार सुनारगांव पैदल पुल टूट गया है। 

क्षेत्र के चंगीन गांव में एक युवा के तीन फिशपोंड क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे उन्हें दो लाख के मत्स्य पालन का नुकसान हो गया है। वहीं तहसील प्रशासन की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है। 

तहसील चाकीसैण में बारिश से पश्चिमी नयार नदी के उफान पर आने से क्षेत्र के गांवों में भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के भरत सिंह पंवार ने बताया कि महाविद्यालय मजरा महादेव के समीप पश्चिमी नयार नदी पर एक पैदल पुल वर्ष 2014 में बनाया गया था। 

पुल से क्षेत्र के सुनारगांव, कृषाल व कठूड़ के ग्रामीण आवाजाही करते थे, लेकिन रात को पांच घंटे हुई मूसलाधार बारिश से पश्चिमी नयार नदी उफान पर आ गई और उसके तेज बहाव में पुल टूट गया है, जिससे तीनों गांवों के 300 से अधिक परिवार प्रभावित हो गए हैं। 

चंगीन गांव निवासी ताजवर सिंह ने बताया कि गांव में नयार नदी के समीप तीन फिशपोंड बनाए थे। नदी के उफान में तीनों पोंड की मछलियां बह गई हैं, जिससे दो लाख की आय का नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि गांव में ही एक कोल्ड स्टोर बनाया गया है, वह भी नदी से हो रहे भूकटाव से खतरे की जद में आ गया है। 

प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा दीवार निर्माण व चेकडैम बनाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। वहीं प्रभारी तहसीलदार मनोहर लाल जुयाल ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में नुकसान की सूचना पर तत्काल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने भारी बारिश से क्षेत्र में हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed