फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather update in uttarakhand

पहाडों पर बर्फ, मैदान में बारिश से लौटी ठंड

Mon, 24 Mar 2014 06:45 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Mar 2014 06:45 PM IST
विज्ञापन
weather update in uttarakhand

तीन दिनों से छाए बादल सोमवार को झमाझम बरस पड़े। निचले क्षेत्रों में जहां बारिश हुई वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रूद्रनाथ, लाल माटी, पित्रधार के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।

विज्ञापन


मार्च माह तक भी हो रही बारिश से चमोली जिले के सेब काश्तकार भी परेशान हो गए हैं। सोमवार दोपहर बाद तेज हवा के साथ हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है। लोगों ने गर्म कपडे़ भी बाहर निकाल लिए हैं।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग में केदारनाथ और तुंगनाथ की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई। केदारघाटी में रोजाना मौसम खराब होने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पुनर्निर्माण का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्णप्रयाग में तीन बजे के बाद झमाझम बारिश हुई। पिंडरघाटी में भी तेज बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने की सूचना है। वहीं गैरसैंण और पौड़ी में भी बारिश हुई।

ठंड लौटी, दिनभर रही रिमझिम बारिश

weather update in uttarakhand

इस वर्ष ठंड लौट-लौट कर आ रही है। मार्च बीतने वाला है, लेकिन अभी तक नई टिहरी के लोगों को गर्म ऊनी वस्त्रों से निजात नहीं मिल पा रही है।

सोमवार को एक बार फिर सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से ही आसमान में बादल छा गए थे। अपराह्न 12 बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। जो सांय 5 बजे तक जारी रहा।

बारिश के कारण एक बार फिर से ठंड लौट आई है। तापमान में गिरावट आ गई है। गेहूं की फसल के लिए यह बारिश लाभदायक नहीं मानी जा रही है।

मंगलवार को भी रहेगी बारिश और बर्फबारी

weather update in uttarakhand

प्रदेश में मंगलवार को भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। दून में दिन में बादल छा सकते हैं। शाम को कई क्षेत्रों में गरजन वाले बादल विकसित होने की संभावना है।

सोमवार को भी राज्य में कई स्थानों पर बादल बरसे। टिहरी में 4.8 मिलीमीटर, जबकि मुक्तेश्वर में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।  

दून में देर रात से बारिश शुरू हो गई थी। सुबह बरसात तो थमी, लेकिन बादलों का डेरा बना रहा। दिन भर रुक-रुककर बारिश का सिलसिला चलता रहा। सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक कुल 1.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। दिन भर चली बारिश की वजह से जाती ठंड लौट आई।

दून में अधिकतम तापमान में तकरीबन तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज की गई। चमोली, उत्तरकाशी के बेहद ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी रही।

दून में आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 87 और न्यूनतम प्रतिशत 59 दर्ज किया गया। मंगलवार को राजधानी के तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है। अधिकतम तापमान 26, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

लोगों ने पहने गर्म कपड़े

weather update in uttarakhand

सोमवार को हुई बारिश के कारण फिर से ठंड लौट आई है। लोगों ने दुबारा से गर्म कपड़े पहनने पड़ गए। दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे और रुक रुककर बूंदाबांदी होन से मौसम में काफी ठंडक रही।

सर्दियों को अलविदा कह चुके लोगों को फिर से गर्म कपड़े पहनने पड़ गए। रविवार से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। रविवार को पूरा दिन आसमान पर बादल रहे। इससे मौसम में हल्की ठंड आ गई थी। लेकिन सोमवार तड़के बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया।

सोमवार को पूरा दिन आसमान को बादलों ने घेरे रखा। रुक-रुककर बारिश की बौछार और बूंदाबांदी भी होती रही। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ठंडी हवा भी चली। जिससे मौसम और ठंडा हो गया। मौसम के एकाएक बदले मिजाज को देख सभी लोग हैरान थे।

ठंड को देखते हुए लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। बारिश के कारण को अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज गई थी। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed