{"_id":"8afdb487114ccc8af07f278c6a6a167c","slug":"weather-update-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, कैसा रहेगा बुधवार को दून का मौसम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, कैसा रहेगा बुधवार को दून का मौसम?
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 28 Oct 2014 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में रात के पारे में तकरीबन दो डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को बारिश, बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।
राजधानी में दिन के पारे में हालांकि एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिन में हल्की धूप निकली, लेकिन अधिकांश वक्त बादलों ने आसमान को ढके रखा। मौसम गुम बना रहा।
विज्ञापन
शाम के वक्त चली हल्की हवा ने ठंड का अहसास बढ़ा दिया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 86, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 52 दर्ज किया गया।
राज्य मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को भी राजधानी दून में दिन में मौसम और आसमान साफ रहेगा, लेकिन शाम के वक्त आंशिक बादल देखने को मिल सकते हैं।
अधिकतम तापमान में भी तकरीबन एक डिग्री सेल्सियस के उछाल की संभावना है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
विज्ञापन