फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather update girl who flush in flood her cut foot found in nala

मौसम अपडेट: पिथौरागढ़ के हिमखोला नाले में बालिका का कटा पैर मिला, दो जुलाई को बही थी प्रियंका

Sun, 08 Jul 2018 08:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला/मुनस्यारी/बागेश्वर/हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला/मुनस्यारी/बागेश्वर/हल्द्वानी Updated Sun, 08 Jul 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
weather update girl who flush in flood her cut foot found in nala
flood

धारचूला में हिमखोला नाले में 2 जुलाई को बही छिलासों की प्रियंका (15) का कटा पैर मिला है। एसडीआरएफ के टीम लीडर मनोहर सिंह कन्याल के अनुसार कटे पैर की शिनाख्त लापता प्रियंका के होने की पुष्टि हो गई है।

विज्ञापन


दो जुलाई को प्रियंका पुत्री गोपाल राम अपने मामा मनी राम, मामी राधा देवी के साथ हिमखोला नाले से गुजर रही थी। तभी तीनों नाले में बह गए। मनी राम तो बच गए जिनका धारचूला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


प्रियंका और राधा देवी का कुछ पता नहीं चला। 2 जुलाई को ही धारपांगू निवासी गजेंद्र सिंह भी नाले में बह गए थे। उनका भी अब तक पता नहीं चल पाया है। उधर, मुनस्यारी के हरकोट निवासी किशन राम को रविवार को भी कोई पता नहीं चला है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम गोरी नदी के किनारे सर्च ऑपरेशन चला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम ने यहां मचाई बर्बादी

weather update girl who flush in flood her cut foot found in nala
पिथौरागढ़ से कैलाश यात्रियों को लेकर गुंजी के लिए रवाना हुए दो हेलीकॉप्टरों को मौसम की खराबी के कारण छियालेख से लौटना पड़ा। इस बीच, पांचवें दल के यात्रियों ने रविवार को चीन में प्रवेश कर लिया जबकि छठे दल के एक यात्री को मेडिकल अनफिट पाए जाने पर गुंजी में रोक दिया है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को कुमाऊं के पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि 10 और 11 जुलाई को कुमाऊं, चमोली, पौड़ी और रुद्रप्रयाग में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। उधर, मुनस्यारी के वैगा और साना गांव में पानी घुसने की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। दोनों गांव के 18 परिवारों ने देवी मंदिर प्रांगण में शरण ली है। उधर, सेरा सुरईधार में 80 नाली के खेतों में मलबा पट गया है। वहीं, पिथौरागढ़ डीएम ने बताया कि रविवार को धारचूला से 6 लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिये गुंजी, बूंदी ले जाया गया।

17 लोगों को वहां से धारचूला लाया गया। थल-मुनस्यारी सड़क पर शनिवार रात बनिक और रातापानी के पास भारी मात्रा में मलबा गिर गया था। करीब 18 घंटे बाद सड़क पर यातायात बहाल हुआ है। मलबा, बोल्डर आने और सड़क धंसने से बागेश्वर जिले के तीन मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। दो मार्ग पहले से ही बंद थे। अब धरमघर-मझखेत रोड पर बोल्डर गिरने से आवाजाही ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed