फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather risk for Uttarakhand Plants

उत्तराखंड की वनस्पतियों को मौसम से खतरा

Fri, 03 Mar 2017 03:59 PM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला,हल्द्वानी
विजेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Fri, 03 Mar 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
Weather risk for Uttarakhand Plants
- फोटो : demo pic

मौसम की मार का असर वनस्पतियों पर पड़ा है। वनस्पतियों के फूल आदि आने का समय चक्र ही नहीं बदला है बल्कि ‘क्षेत्र’ भी बदल रहा है। चिंतित वन विभाग ने इस संबंध में बदलाव का विस्तृत और वैज्ञानिक अध्ययन कराने का फैसला किया है। फारेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (देहरादून) के सहयोग से अध्ययन शुरू होगा। 

विज्ञापन


मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। वर्ष 2015 और 2016 अब तक के सबसे गर्म साल रहे हैं। इस बदलाव के कारण वनस्पतियों के व्यवहार में बदलाव आ रहा है। फूल, पत्तियों के समय चक्र में बदलाव आया है। यह बात वन विभाग के ऑब्जरवेशन और अनुभव के आधार पर सामने आई है।
विज्ञापन


जो बातें केवल अनुभव या देखने के आधार पर कही जा रही हैं, अब उनकी वैज्ञानिक पुष्टि के लिए अध्ययन कराने की तैयारी की गई है। वन अनुसंधान के वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी कहते हैं कि साल की प्रजाति जिस एरिया में होती थी, वहां से शिफ्ट हो रही है। इसी तरह हिसालु, बुरांश में भी अंतर देखने को मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समय से पहले ही बुरांश में फूल आ रहा है, यह बात कई सालों से लगातार रिपोर्ट हो रही है। ढाक पर भी संकट बना हुआ है। ऐसे में एफआरआई के सहयोग से चरणबद्ध तरीके से प्रजातियों का वैज्ञानिक अध्ययन कराने की योजना बनी है। इस संबंध में एफआरआई से बातचीत भी हो चुकी है। कुछ औपचारिकता के बाद यह संयुक्त अध्ययन शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed