{"_id":"adccac6d827a7afeeb7039619cba0b91","slug":"weather-in-dehradun-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसे बदरा तो उमस से मिला छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसे बदरा तो उमस से मिला छुटकारा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 11 Jul 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को सुबह से आसमान में छाए बादलों के बाद दोपहर लगभग 3:30 बजे आसमान से राहत बरसी।
विज्ञापन
बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। राजधानी देहरादून के कई इलाकों में हल्की फुहांरे पड़ी, जिससे मौसम सुहावना हो गया।
दून के घंटाघर, मालदेवता और राजपुर रोड में जोरदार बारिश हुई।
उमस से भरा रहा गुरुवार का दिन
इससे पहले गुरुवार को दिन भी उमस से भरा बीता। सुबह से अच्छी धूप खिली थी। दोपहर बाद इक्का-दुक्का बार बादल छाए, लेकिन बरसे नहीं।
आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 89, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 61 दर्ज किया गया। शाम को चली हल्की हवा ने हालांकि लोगों को राहत दी। इन ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया।
शहर के लोगों ने अपने-अपने तरीके से इस मौसम का लुत्फ उठाया। राज्य मौसम केंद्र की मानें तो शुक्रवार को उत्तराखंड में हल्की से लेकर मध्यम तक वर्षा रहने वाली है।
विज्ञापन
गरज संग वर्षा भी पड़ने की संभावना
कहीं-कहीं गरज संग बौछार भी पड़ सकती है। राजधानी दून में आम तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर गरज संग वर्षा भी पड़ने की संभावना है।
अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।