{"_id":"ab97fa001b99478c0f720826067dd2f5","slug":"weather-hot-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को गर्मी का अहसास कराएगा 'रवि'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को गर्मी का अहसास कराएगा 'रवि'
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 17 May 2015 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून सहित प्रदेश में रविवार को भी सूरज की तपिश परेशानी बढ़ाएगी।
विज्ञापन
शनिवार को दिनभर तेज धूप की वजह से पारे में करीब एक डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। शुक्रवार को हल्की धूप और बादलों के बीच अधिकतम पारा 33.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। शनिवार को तेज धूप के बीच यह 34.2 डिग्री तक पहुंच गया।
गर्मी बढ़ने से लोग दिन में परेशान रहे। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि रविवार को उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है। बाकी जगहों पर मौसम खुला रहेगा।
विज्ञापन
राजधानी में भी आसमान साफ रहेगा। बादल या बारिश की संभावना नहीं है। लिहाजा तापमान में रविवार को बढ़ोतरी हो सकती है।