फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand: Rainfall Alert all over, Gangotri highway Closed

Weather Today: देहरादून में जमकर हुई बारिश, बदरीनाथ हाईवे खुला, यमुनोत्री मार्ग पर हुआ भूधंसाव

Thu, 06 Aug 2020 08:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 Aug 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand: Rainfall Alert all over, Gangotri highway Closed
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में देर शाम मौसम ने करवट बदली। राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई। करीब आधे घंटे की बारिश ने लोगों का गर्मी से राहत दी। वहीं, बदरीनाथ हाईवे बृहस्पतिवार को लामबगड़ में करीब दो घंटे बंद रहा। इस दौरान बदरीनाथ धाम जा रहे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने वाहनों में बैठकर ही हाईवे खुलने का इंतजार किया।

विज्ञापन


रुक-रुककर हो रही बारिश से लामबगड़ में हाईवे पर मलबा आ रहा है, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो रही है। बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे यहां चट्टान से मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गए, जिससे हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रुक गई। एनएच की जेसीबी ने दो घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया। एनएच के ईई जितेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि हाईवे सभी जगहों पर वाहनों के लिए खुला हुआ है।
विज्ञापन


सड़क से हो रहे भूस्खलन से पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त 
अमरपुर-कम्यार मोटर मार्ग से हो रहे भूस्खलन से पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। सड़क पर निर्मित पुश्ते भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीणों ने लोनिवि से शीघ्र सड़क के पुश्तों के साथ ही पैदल रास्तों को सुधारने की मांग उठाई। प्रदीप सिंह नेगी, दीपक सिंह, भगत सिंह, आशीष सिंह, भूपेंद्र फर्स्वाण और सूरज का कहना है कि सात किलोमीटर मार्ग पर कई जगहों पर भू-धंसाव हो रहा है। वहीं लोनिवि के ईई धन सिंह रावत का कहना है कि जहां-जहां पुश्ते टूटे हैं, वहां ठेकेदार की ओर से पुश्ते व रास्तों का सुधारीकरण किया जाएगा। सड़क से मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे पर भूधंसाव से यातायात प्रभावित

मानसून की बारिश के कारण बाडिया गांव के निकट यमुनोत्री हाईवे का बड़ा हिस्सा भूधंसाव की चपेट में आ गया है, जिससे हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। 
बारिश के कारण बाडिया गांव के निकट हुए भूधंसाव से यमुनोत्री हाईवे का करीब 15 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे हाईवे पर बस, ट्रक आदि भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। इससे गीठ पट्टी क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र के प्यारेलाल उनियाल, जगवीर पंवार, महावीर पंवार ने बताया कि हाईवे के इस हिस्से पर मानसून सीजन में अमूमन हर साल भूधंसाव होता है, लेकिन एनएच विभाग द्वारा अभी तक इस समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। उधर, एनएच विभाग के एई धीरेंद्र गुप्ता ने हाईवे को जल्द ही ठीक कर यातायात सुगम बनाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed