फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: today morning starts with fog in dehradun and plains area

Weather Today : उत्तराखंड के कई इलाकों में घने कोहरे के साथ हुई सुबह की शुरुआत, पड़ी रही कड़ाके की ठंड

Tue, 15 Dec 2020 09:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 15 Dec 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: today morning starts with fog in dehradun and plains area
- फोटो : amar ujala

राजधानी देहरादून में मंगलवार को सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाद हल्की धूप के दर्शन हुए। घने कोहरे और पाले की वजह से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। यहां ठंड बढ़ गई है। वहीं राज्य के मैदानी इलाकों में भी आज सुबह कोहरा छाया रहा।

विज्ञापन


घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी के मैदानी जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को धूप निकलने के बावजूद तापमान में तीन डिग्री की कमी देखने को मिली है। अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान दो डिग्री कम 13 और न्यूनतम 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन


आज साफ रहेगा आसमान 

राजधानी दून और आसपास के इलाकों में आज मौसम साफ रहेगा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में पाला गिरने का भी अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह के समय कोहरे छाने से बढ़ी ठिठुरन 

हरिद्वार में अचानक मौसम के करवट बदलने से ठिठुरन बढ़ गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से सोमवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। तड़के कोहरा आया और दोपहर तक हल्की धुंध रही। अपराह्न बाद ठंडी हवाएं चली। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह तापमान गिरेगा और शीत लहर चलेगी।

मौसम विभाग के ऋतु आलोकशाला के रिसर्च सुपरवाइजर नरेंद्र रावत ने बताया कि अधिकतम तापमान 24.5 से गिरकर 18 डिग्री और न्यूनतम 8.8 डिग्री से लुढ़ककर 6.8 डिग्री सेल्सियस आ गया। सुबह सात बजे तक कोहरा रहा।

दोपहर तक धुंध रही और इससे ठिठुरन रही। नरेंद्र रावत ने बताया कि सोमवार इस सीजन का अब तक सबसे ठंडा दिन रहा। उन्होंने बताया कि इसी सप्ताह न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इससे शीत लहर चलेेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed