फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: snowfall in kedarnath and badrinath

Weather Today : उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, केदारनाथ और बदरीनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी

Mon, 16 Nov 2020 09:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 16 Nov 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: snowfall in kedarnath and badrinath
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : amar ujala

आज तड़के उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली। केदारनाथ और बदरीनाथ में बर्फबारी हुई। बदरीनाथ में लगभग 06 इंच और हेमकुंड साहिब में एक फीट बर्फ जम चुकी है। अभी लगातार बर्फबारी जारी है। टिहरी में भी सुबह चार बजे से बारिश शुरू हो गई। यह बारिश फसलों के लिए अच्छी बताई जा रही है। यमुनोत्री धाम व आसपास के इलाकों में भी रविवार रात से बर्फबारी हो रही है जबकि यमुना घाटी में झमाझम बारिश हो रही है। 

विज्ञापन


मौसम के अचानक करवट बदल लेने से ठंड का अहसास होने लगा है। भाबर और पहाड़ में रविवार सुबह से बादल छाए रहे। शाम को बूंदाबांदी होने से ठंड में इजाफा हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, देहरादून और अल्मोड़ा में तीन हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों में हल्की बारिश या बर्फ गिरने की संभावना है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



हल्द्वानी में दिन में हल्के बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री कम 28.5 और न्यूनतम दो डिग्री कम 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में भी अधिकतम तापमान एक डिग्री कम 18.4 पर जा सिमटा। जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

नैनीताल में राजकीय इंटर कॉलेज के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीमताल और आसपास के इलाकों में ठंड बढ़ने से लोग आग सेंकते नजर आए।

चकराता में ऊंची चोटियों पर हुआ सीजन का पहला हिमपात

मौसम की बदली करवट के बीच जौनसार की ऊंची चोटियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ। बर्फ से लकदक ऊंची चोटियां पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रही हैं। नवंबर में हुई इस बर्फबारी को देख काश्तकारों के चेहरे भी खिल उठे हैं।

रविवार की रात से ही क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। सोमवार की सुबह क्षेत्र में हुई बारिश के चलते ऊंची चोटियों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया। जिसके बाद बर्फबारी का दौर शुरू हो गया।

लोखंडी, मोयला टॉप, खंडबा, बुधेर, कांडीधार समेत सभी ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। ऊंचाई वाले इलाकों में लोगों के घरों में अलाव और हीटर जल उठे। चकराता बाजार में भी जगह - जगह लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटर तापते नजर आए।

विकासनगर और आसपास के इलाकों में रविवार की पूरी रात बारिश होती रही। सोमवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलती रही। कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। चकराता का अधिकतम तापमान 09 डिग्री और न्यूनतम 02 डिग्री रहा। विकासनगर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहा।

औली में सीजन की पहली बर्फबारी, पर्यटक झूमे

सोमवार को औली में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं औली घूमने आए पर्यटक बर्फबारी देख झूम उठे। पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। 

रूपकुंड~वेदनी में बर्फबारी, ठंड बढ़ी 

सोमवार सुबह हुई बारिश से रूपकुंड, बगुवावासा, आली बुग्याल में बर्फबारी हुई है। सुबह चार बजे से वाण, घेस, लोहाजंग, कुलिंग, उदयपुर, रामपुर झलिया आदि गांव में हुई बारिश से क्षेत्र शीतलहर के चपेट में है। वाण गांव के हीरा सिंह पहाड़ी ने बताया कि सोमवार की सुबह से हो रही बारिश से गांव में ठंड बढ़ गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी लगातार जारी है।

19 नवंबर से आएगा कोहरा

हरिद्वार में रविवार रात 8.8 एमएम बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। न्यूनतम पारा 11 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इससे सुबह-शाम की ठंड शुरू हो गई है। 19 नवंबर से कोहरा आएगा और न्यूनतम तापमान गिरने से ठंड अधिक होगी। 

मौसम विभाग के ऋतु आलोकशाला के रिसर्च सुपरवाइजर नरेंद्र रावत के मुताबिक मौसम ने अचानक करवट बदली है। गोवर्धन पूजा की रात अनुमान से अधिक 8.8 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है। पिछले साल नवंबर में बारिश नहीं थी। बारिश से तापमान गिरा है।

सोमवार को न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जबकि पिछले साल आज के दिन न्यूनतम पारा 10 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस था।

नरेंद्र रावत के मुताबिक 19 नवंबर की रात से कोहरा आएगा। नवंबर आखिर तक कोहरा घना होगा और न्यूनतम तापमान भी 09 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री तक आ जाएगा। इससे कड़ाके की ठंड की दस्तक शुरू हो जाएगी।

आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, एक गंभीर

देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर हुकुमतपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन युवक गंभीर रूप से झुलस गए जबकि, एक युवक बाल-बाल बच गया।

गंभीर रूप से झुलसे दो युवकों को उपचार के लिए लेहमन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीसरे गंभीर रूप से झुलसे युवक का शंकरपुर स्थित डीएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसके पैर और हाथों में गंभीर चोट आई है। 

जानकारी के अनुसार सागर (27) पुत्र राजपाल शंकरपुर हुकुमतपुर अपने दोस्त अनुज चौहान (26) पुत्र पवन चौहान, अभिषेक (28) पुत्र राजेंद्र प्रसाद और हेमंत शर्मा (28) पुत्र स्व. संजय शर्मा सभी निवासी शंकरपुर हुकुमतपुर के साथ घर के पास खड़े होकर बात कर रहा था।

इस दौरान मौसम के करवट बदलने से तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने लगी। बिजली उसके घर के पास ही स्थित पेड़ पर जा गिरी। जिससे चारों युवक भी बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में सागर, अनुज और हेमंत गंभीर रूप से झुलस गए जबकि, अभिषेक बच गया। 

सागर और अनुज को उपचार के लिए लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जबकि हेमंत का शंकरपुर स्थित डीएमएस अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र गहलावत ने बताया कि मृतकों के शव को फिलहाल अस्पताल की मोर्चरी में ही रखवाया गया था। सोमवार को दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed