फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: snowfall and rain expected in many areas

Weather Today : उत्तराखंड के कई जिलों में आज हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार

Sun, 22 Nov 2020 01:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 22 Nov 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: snowfall and rain expected in many areas
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज हल्की बारिश हो सकती है। अधिक ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है। वहीं, निचले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन


सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शनिवार

हरिद्वार में शनिवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज हुआ। इससे सुबह-शाम ठंडक का अहसास हुआ। फिलहाल अभी बारिश के कोई आसार नहीं हैं। इस महीने आखिर तक पारा गिरने से ठंड अधिक पड़ने लगेगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के ऋतु आलोकशाला के रिचर्स सुपरवाइजर नरेंद्र रावत के मुताबिक नवंबर के दूसरे पखवाड़े से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। पिछले साल आज के दिन न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री और अधिकतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हवा की गति ढाई किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रिकार्ड हुई है। सुबह छह बजे हल्का कोहरे की धुंध छाई थी। नवंबर आखिर तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री आने का अनुमान है। 
 

मुनस्यारी नगर में मौसम का पहला हिमपात

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में सीजन का पहला हिमपात हुआ। हिमपात के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पर्यटकों ने हल्की बर्फबारी का आनंद उठाया। बारिश और बर्फबारी के बाद मुनस्यारी का अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, खलियाटॉप में सीजन का दूसरा हिमपात हुआ है। यहां एक इंच तक बर्फबारी हुई। 

शनिवार को शाम 3.45 बजे मुनस्यारी में हल्की सी बारिश के बाद बर्फबारी हुई। खलियाटॉप में एक इंच तक बर्फबारी हुई है। उच्च हिमालयी क्षेत्र पंचाचूली, हंसलिंग, नागिनधूरा, छिपलाकेदार, सिदम खान  में सुबह से ही रुक-रुक कर बर्फबारी हुई।

बर्फबारी के बाद मुनस्यारी का अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं। निचले इलाकों में भी आसमान में हल्के बादल छाए रहे। रात में मौसम के साफ रहने से पाला पड़ रहा है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed