फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand: Disaster Management Officer on Two Day High Alert

Uttarakhand Weather: दो दिन के हाई अलर्ट पर आपदा प्रबंधन तंत्र, जारी किया हेल्पलाइन नंबर  

Tue, 28 Jul 2020 09:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Jul 2020 09:05 PM IST
सार

  • पौड़ी और चंपावत के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान 
  • अधिकारी कर्मचारियों को फोन बंद न रखने की हिदायत

विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand: Disaster Management Officer on Two Day High Alert
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन विभाग ने दो दिन भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए छह जिलों में आईआरएस व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों और सभी थाना-चौकी प्रभारियों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश जारी किया है। वहीं, नियंत्रण कक्ष के 0135-2710334, 1070, 9557444486, 8266055523 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। 

विज्ञापन


आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक मौसम विभाग ने मंगलवार दोपहर एक बजे जारी पूर्वानुमान में 28 और 30 को पौड़ी और चंपावत के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अलावा पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने का अनुमान जताया है। 
विज्ञापन



इस अलर्ट को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने किसी भी आपदा की तुरंत सूचना देने का आदेश दिया है। प्रदेश में आईआरएस या इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम व्यवस्था लागू है। इस व्यवस्था के अधिकारियों को कहा गया है कि वे हाई अलर्ट पर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather Today : चमोली में तड़के फटा बादल, मच गई चीख-पुकार, एक महिला की मौत, तस्वीरें

इसके साथ ही सभी पटवारियों, ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने स्थान को छोड़ कर नहीं जाएंगे। सभी थानों और चौकी प्रभारियों से भी कहा गया है कि वे वायरलेस और अन्य उपकरणों के साथ हाई अलर्ट पर रहेंगे।

यह भी साफ कर दिया गया है कि इस दौरान किसी भी अधिकारी, कर्मचारी का फोन बंद नहीं रहेगा। एनएच, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य संबंधित विभागों से कहा गया है कि बंद सड़कों को तत्काल प्रभाव से खोलने को तैयार रहें। 

अभी माइक्रो क्लाइमेट को भांप पाना हो रहा है मुश्किल

आपदा प्रबंधन विभाग का यह हाई अलर्ट माइक्रो क्लाइमेट को भांप पाने में प्रभावी साबित नहीं हो पा रहा है। प्रदेश में हर जिले की अपनी विशिष्ट भौगोलिक स्थिति है और इस हिसाब से हर जिले में बारिश की तेजी भी अलग-अलग रहती है। मौसम बदलाव के कारण यह अंतर और प्रभावी रूप से उभर कर सामने आ रहा है।

हालांकि आपदा प्रबंधन विभाग ने बारिश मापी और अन्य संसाधनों का विकास किया है लेकिन अब भी सूक्ष्म स्तर पर पूर्वानुमान जारी करना संभव नहीं हो पाया है। मुक्तेश्वर में लगे डाप्लर रडार से भी अभी जानकारी मिलना शुरू नहीं हुई है।  बाढ़ के पूर्वानुमान का तंत्र भी अभी तक प्रदेश में विकसित नहीं हो पाया है। ऐसे में विभिन्न विभाग केवल लोगों से नदियों से दूर रहने की अपील ही कर रहे हैं।

लोडर मशीन के खाई में गिरने से ऑपरेटर घायल
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी और कौडियाला के बीच महादेव चट्टी में मलबा हटा रही एक लोडर मशीन के गहरी खाई में गिरने से ऑपरेटर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती करवाया गया है। 

देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि तोताघाटी और कौडियाला के बीच महादेव चट्टी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरे भारी मलबे को हटाने में जुटी लोडर मशीन मलबा आने से करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

इस घटना में ऑपरेटर कुलदीप सिंह (25 वर्ष) पुत्र श्रीजोर सिंह ग्राम बाथेपुर टंडुआ जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती करवाया गया है। बताया कि साकनीधार से तोताघाटी के बीच बारिश से सड़क पर भारी मलबा गिरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed