फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather create problem for lok sabha candidate

चुनावी प्रचार में पारा बना विलेन

Thu, 01 May 2014 12:48 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 01 May 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
weather create problem for lok sabha candidate

देहरादून में सूरज के लगातार तीखे हो रहे तेवरों के आगे कार्यकर्ताओं की एक नहीं चल रही।

विज्ञापन


चुनाव प्रचार की लगाम धीमी
इस समय चुनाव प्रचार की लगाम थोड़ी धीमी पड़ रही है। जलती दोपहरी में कार्यकर्ता सड़क पर निकलने से गुरेज कर रहे हैं। रणनीति में बदलाव करते हुए वह इसके स्थान पर कार्यालय में ही संगठनात्मक बैठकों को तरजीह दे रहे हैं।

कोई बड़ी सभा न हो तो जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं के लिए सुबह और शाम का वक्त तय किया है। दोपहर में साढ़े 12 बजे से लेकर शाम को तकरीबन चार बजे तक वह रणनीति बनाने को ज्यादा अहमियत दे रहे हैं।
विज्ञापन


रात को अधिक देर तक प्रचार करना उन्हें सुहा रहा है। जो निकल भी रहे हैं, वह भी पर्याप्त सावधानी बरत रहे हैं, ताकि प्रचार के मद्देनजर बेहद संवेदनशील माने जा रहे इस समय में बीमार न पड़ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तला-भुना किया कम, पानी से शरीर में दम

पार्टी के प्रचार के लिए लोगों से मिलना पड़ रहा है, काफी पैदल चलना पड़ रहा है, लेकिन लू न लगे इसके लिए सावधानी रख रहे हैं।

ठंडा पानी मैं यूं भी नहीं पीता। आरओ का पानी इस्तेमाल कर रहा हूं। हल्का भोजन ले रहा हूं। एक काम और किया है, वो ये कि सुबह की गतिविधि कम करके, शाम का वक्त बढ़ा दिया है।  
- दिनेश अग्रवाल, मंत्री

लिम्का, नींबू पानी के भरोसे
प्रचार के लिए दोपहर में कम निकल रहे हैं। सारा जोर सुबह शाम छोटी-छोटी सभाओं और जनसंपर्क पर केंद्रित कर दिया है। दोपहर में निकलना जरूरी हो रहा है तो उबला हुआ पानी घर से साथ लेकर चल रहे हैं।


चाय-काफी लगभग बंद है। लिम्का, नींबू पानी को तरजीह दे रहे हैं। उसमें भी काले नमक का प्रयोग कर रहे हैं।
- प्रकाश सुमन ध्यानी, धर्मपुर संयोजक, भारतीय जनता पार्टी

पानी पर जोर पर बेहद ठंडे से परहेज
दोपहर के वक्त कोशिश यही है कि न निकला जाए। सारा ध्यान सुबह और शाम के जनसंपर्क पर लगा दिया है। वार्डों में घूम-घूमकर पार्टी का प्रचार कर रहे हैं।

दोपहर के वक्त निकल भी रहे हैं तो पानी का भरपूर मात्रा में प्रयोग कर रहे हैं। घर के ही खाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। बेहद ठंडे पानी से परहेज बरत रहे हैं।
- विनोद चमोली, मेयर
 
भोजन की जगह पानी, फल पर जोर
दोपहर का समय पार्टी कार्यालय में ही बैठक का रखा है या किसी कार्यकर्ता, पदाधिकारी के घर मिलकर बैठक करते हैं। मतदान में केवल पांच-छह दिन बचे हैं।

डोर-टू-डोर जा रहे हैं, इसके लिए सुबह आठ बजे से शुरू कर दोपहर 12-12.30 बजे तक लगे हैं। इसके बाद शाम चार बजे से प्रचार के काम में जुट रहे हैं।
- कमलेश रमन, महानगर अध्यक्ष, उत्तराखंड महानगर महिला कांग्रेस कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed