लगातार हो रही भारी बारिश के बीच आई राहत की खबर, इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के बीच अब मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। हालांकि, राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लेकिन मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों में मौसम फिर बदल सकता है।
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, लगभग सभी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। पूरे दिन अधिकांश क्षेत्रों में बादल भी छाए रहेंगे। राजधानी में सोमवार शाम काफी देर तक रिमझिम बारिश हुई।
वहीं सुबह एक दौर की हल्की बारिश सके बाद मौसम साफ हो रहा। इसके बाद पूरे दिन लगभग सभी इलाकों में धूप खिली रही। दोपहर बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ और आकाश बादलों से घिर गया।
शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद देर रात तक ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश होती रही। बारिश की वजह से कई मोहल्लों और कॉलोनियों में जलभराव की समस्या हो गई। वहीं कई क्षेत्रों की सड़कों पर पानी भरने से लोग परेशान रहे।
तेज बारिश के बाद शेरकी गांव में आया मलबा
तेज बारिश के बाद राजपुर क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को मलबा आने से कई लोग फंस गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को सकुशल बचाया। गनीमत रही कि इस दौरान जान का नुकसान नहीं हुआ।
सोमवार दोपहर हुई तेज बारिश के बाद शेरकी गांव में पहाड़ी का मलबा आ गया। घरों में मलबा पहुंचने से लोग घरों में ही कैद हो गई। इसके अलावा पालतू पशु और वाहन मलबे में दब गए। इसके बाद सूचना मिलने पर एसओ राजपुर अरविंद चौधरी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
एसओ अरविंद चौधरी ने बताया कि तेज बारिश के कारण कल्याण सिंह, वचतर सिंह व उनके पड़ोसियों के घर में मलबा घुस गया था। मलबे के कारण कई लोग घरों में कैद हो गए थे। इसके अलावा कल्याण सिंह की मोटरसाइकिल और वचतर सिंह के कई पशु भी मलबे में दब गए थे। इसके बाद एसडीआरएफ और फायर सर्विस की मदद से सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।