फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather become dangerous

खतरनाक साबित हो रहा मौसम का मिजाज

Wed, 28 Aug 2013 09:52 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 28 Aug 2013 09:52 AM IST
विज्ञापन
weather become dangerous

मौसम के बदलते मिजाज के कारण देहरादनू में वायरल संक्रमण का हमला तेज हो गया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही स्क्रब टाइफस के लक्षणों वाले रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। शरीर में दर्द, सांस फूलना, फेफड़ों में पानी और सूजन की शिकायत लेकर मरीज आ रहे हैं।

वायरल संक्रमण के बाद अस्थमा के एक मरीज की मंगलवार को मौत हो गई। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में स्क्रब टाइफस के लक्षणों वाले रोगियों की भरमार हो गई है। कुछ रोगियों में रोग की पुष्टि की सूचना है।
विज्ञापन


रोगियों के सीरम सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। मंगलवार को मेहूंवाला क्षेत्र के रहने वाले रोगी प्रीतम सिंह (70) की सांस तंत्र फेल हो जाने से मौत हो गई। वह पहले से अस्थमा के मरीज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें एक हफ्ते से वायरल संक्रमण था और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। परिजन राकेश और विनोद ने बताया कि मंगलवार तड़के उन्हें अस्थमा का अटैक पड़ा और मौत हो गई। डॉक्टरों ने सांस की नली और फेफड़ों में सूजन बताई थी। दून अस्पताल, कोरोनेशन और नर्सिंगहोमों की ओपीडी में वायरल फीवर के मरीजों की भरमार रही।


इसके साथ ही डायरिया और पेट दर्द के रोगी अस्पतालों में आ रहे हैं। वायरल फीवर के मरीजों के ब्लड की पैथोलोजिकल जांचों में प्लेटलेट्स काउंट कम आ रहा है। दून अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस असवाल का कहना है मौसम के बदलाव के कारण वायरल संक्रमण हो रहा है।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed