फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather become cool

मौसम की मेहरबानी से गर्मी हुई छूमंतर

Mon, 12 May 2014 01:36 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 May 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
weather become cool

चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों के लिए सोमवार का दिन राहत की छांव लेकर आया। हल्की धूप के साथ सुबह से ही बादलों ने डेरा डाल लिया था।

विज्ञापन


मौसम में हुए बदलाव से पारा लुढ़का
कुछ जगह बारिश की बूंदें गिरी तो गर्मी छूमंतर हो गई। मौसम में आई इस तब्दीली से पारा लुढ़क गया है।

इससे पहले रविवार को देहरादून में 0.1 मिमि बारिश रिकॉर्ड की गई। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी।

यही कारण था कि दोपहर के समय बाजारों से भीड़ गायब होने लगी थी। लेकिन, रविवार का दिन राहत बनकर आया।

मौसम खुशनुमा हुआ तो गर्मी के डर से घरों में दुबके लोग भी बाहर निकले और मौसम की महरबानी का पूरा लुत्फ उठाया।

शहर के शॉपिंग मॉल्स, डियर पार्क व अन्य पर्यटन स्थलों पर लोगों ने अपने-अपने अंदाज में परिवार के साथ छुट्टी का मजा लिया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी दून में कुछ जगहों पर बारिश और दिनभर बादल रहने की संभावना है।

मसूरी में भी लौटी रौनक
रविवार सुबह हुई झमाझम बारिश के बाद मसूरी में भी मौसम सुहावना हो गया। खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाने के लिए काफी लोग मसूरी पहुंचे।

सुबह गनहिल जाने वाले सैलानियों की झूला घर स्थित रोपवे बुकिंग ऑफिस पर अच्छी भीड़ रही। देर रात तक मालरोड पर पर्यटकों की खूब चहल-पहल दिखाई दी।

कंपनीबाग और कैंपटीफॉल भी सैलानियों से गुलजार रहा। नगर में लंबे समय बाद पर्यटकों की इस कदर भीड़ नजर आई की जगह-जगह जाम लगा।

भीड़ बढ़ने से होटल व्यवसायी और अन्य व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। होटल, रेस्तरां में रात तक पर्यटकों की खूब भीड़ दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed