{"_id":"58cd65114f1c1b957d32a5c5","slug":"wave-of-happiness-spread-in-haridwar-for-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्यनाथ के यूपी का सीएम बनने पर संत जगत में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदित्यनाथ के यूपी का सीएम बनने पर संत जगत में खुशी की लहर
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 18 Mar 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाथ संप्रदाय से जुड़े योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा से धर्मनगरी में भी खुशी की लहर दौड़ गई। नाथों के गढ़ नाथों के दलीचे (आश्रम) में मिठाई बांटी गई। घोषणा होने के बाद भगवान गोरखनाथ की आरती उतारी गई। हरिद्वार के संतों ने भारतीय जनता पार्टी के इस फैसले का स्वागत किया है। संतों ने कहा कि भविष्य में योगी आदित्यनाथ को हरिद्वार बुलाकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी और महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की बागडोर योगी आदित्यनाथ के हाथ आने से तीर्थों का विकास तेजी से होगा। श्रीमहंत हरि गिरी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का हरिद्वार के संत समाज से गहरा रिश्ता है।
विज्ञापन
भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी ने आदित्यनाथ को जुझारू नेता करार दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का भविष्य अब निश्चित रूप से उज्ज्वल हो जाएगा। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा कि योगी उत्तर प्रदेश को बढ़िया सरकार देंगे। उन्होंने कहा कि योगी को हरिद्वार बुलाकर उनका सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
कालिका पीठाधीश्वर स्वामी सुरेंद्रनाथ अवधूत, महामंडलेश्र हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर कपिल मुनि, रामेश्वरानंद, प्रेम गिरी, निर्मले संत बलवंत सिंह, स्वामी ऋषिश्वरानंद, महंत मोहन दास, मुखिया भगत राम, श्रीमहंत रविंद्र पुरी आदि संतों ने योगी आदित्यनाथ को शुभकामना संदेश भेजे हैं। हरिद्वार के संतों ने उत्तराखंड की नवनिर्वाचित सरकार को शुभकामना दी। महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ उनके धर्म भाई हैं और उन्हें हरिद्वार बुलाकर गंगा पूजन कराया जाएगा।