फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Waterlogging caused by rivers and rainy drains in Pachvadoon

पछवादून में नदियों व बरसाती नालों ने बरपाया कहर, जौनसार में सड़कों पर आया मलबा

Sun, 21 Aug 2022 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging caused by rivers and rainy drains in Pachvadoon
पछवादून के बरसाती नाले व नदियों के उफान पर आने से क्षेत्र में भय का वातावरण बना रहा। बरसाती नालों व नदियों के पानी से हुए जलभराव के कारण विकासनगर, हरबर्टपुर, रूद्रपुर में स्थानीय निवासियों को परेशानी से भी जूझना पड़ा। उधर, हरबर्टपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पानी भर जाने से दोपहर तक बैंक में काम नहीं हो सका। पछवादून से सटे देहरादून और मसूरी आदि के इलाकों में हुई भारी बारिश का असर क्षेत्र की नदियों व बरसाती नालों पर खूब दिखाई दिया। विकासनगर क्षेत्र के छरबा में शीतला नदी के उफान पर होने के कारण नदी का पानी शमशान घाट व लांघा रोड स्थित औद्योगिक इकाइयों में घुस गया। इसके अलावा छरबा स्थित गोरखा बस्ती के निवासियों को भी नदी के बहाव का दंश झेलना पड़ा। शीतला नदी के तेज बहाव ने केदारावाला, बालूवाला, जस्सोवाला, शाहपुर-कल्याणपुर, आदुवाला, कुंजाग्रांट आदि क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचा है। उधर रूद्रपुर क्षेत्र के डोभरी गांव के पास मोट नदी के उफान पर आने से पूर्व प्रधान वीर बहादुर के मकान की सुरक्षा दीवार ढह गई। इसके अलावा कई ग्रामीणों की कृषि भूमि को भी नदी का पानी अपने साथ बहाकर ले गया। सामाजिक कार्यकर्ता गुरुमेल सिंह राठौड़ ने बताया कि एक साल पहले भी शीतला नदी के पानी ने क्षेत्र में व्यापक स्तर पर नुकसान किया था। उन्होंने बताया कि नदी के किनारे पर हजारों की संख्या में लगे शीशम, खैर, यूकेलिप्टिस के पेड़ों का कटान कराए जाने के कारण नदी का पानी आसपास के इलाकों में आ रहा है। उन्होंने प्रशासन से नदी के किनारों पर पानी से सुरक्षा के इंतजाम कराए जाने की मांग भी की है। विकासनगर के ग्राम मेंहूवाला में नाले से रिसकर आया पानी नाले के आसपास स्थित कई घरों में घुस गया, जिससे घरों में रखा जरूरी सामान व राशन आदि खराब हो गया।
विज्ञापन

हरबर्टपुर में बरसाती नाले से भरा पानी
हरबर्टपुर के पांवटा रोड से होकर गुजरने वाले बरसाती नाले ने क्षेत्र में व्यापक स्तर पर तबाही मचाई। नाले के उफान होने के कारण कैनाल रोड से लेकर हरिपुर-ढकरानी रोड तक नाले से ओवरफ्लो होकर पानी पंजाब नेशनल बैंक की शाखा व आदर्श विहार क्षेत्र में घुस गया। सड़कों व कम ऊंचाई वाले मकानों में आए पानी से क्षेत्रवासियों को कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ा। उधर बैंक की शाखा में पानी आने से दोपहर के समय तक बैंक का कामकाज प्रभावित रहा। शाखा प्रबंधक वीरेंद्र राजगुरु ने बताया कि पानी से तकनीकी उपकरणों व जरूरी कागजात का किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन पानी के भरने से जमा हुई गंदगी को साफ कराने में समय लग रहा है।
विज्ञापन

नीम नदी में बह गई पांच भैंसें, उफान पर रहे नाले
सेलाकुई। मसूरी के पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण पौंधा, खाराखेत आदि क्षेत्रों में नीम नदी में आए तेज बहाव के पानी में टापू पर चर रही गुर्जरों की पांच भैंसें बह गईं। उधर, क्षेत्र की स्वारना, आसन और टौंस आदि नदियों व तमाम बरसाती नाले भी उफान पर रहे। जलभराव व नदियों के उफान पर होने के कारण क्षेत्र के शीशमबाड़ा, सिंहनीवाला, हसनपुर आदि क्षेत्रों में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से गिरा कच्चा मकान, मलबा आने से मार्ग बंद
देर रात क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण खत कोरू के ग्राम डाबरा स्थित घनु दास पुत्र कीडू दास का कच्चा मकान गिर गया। इसकी सूचना पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने घर में रखे सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ उप जिलाधिकारी को घटना की सूचना दी। उधर, बारिश के कारण साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर आए मलबे के कारण मार्ग पर आवाजाही ठप हो गई। इसके चलते काफी संख्या में ग्रामीण व अन्य वाहन सवार मार्ग पर फंस गए। क्षेत्र के लगभग 40 गांवों को जोड़ने वाले मार्ग के बंद हो जाने से क्षेत्र में अफरातफरी का वातावरण बन गया। उधर, लोक निर्माण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 जेसीबी मौके पर भेजकर मार्ग पर आए मलबे को साफ करके यातायात को सुचारु कराया। मलबा आने के कारण बंद हुए क्षेत्र के हईया-अलसी-सकनी, कोठा बैंड पंजिया, लाल पुल बिरमोऊ, बिजोऊ बैंड बडनु समेत आधा दर्जन मोटर मार्गों पर अभी भी यातायात ठप है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने बताया कि बंद हुए सभी मार्गों को खोलने का काम जारी है। संवाद
छात्र-छात्राओं ने उठाई दिक्कत
देहरादून व आसपास के इलाकों में हुई भारी बारिश से पैदा हुई परिस्थितियों को देखते हुए आनन-फानन में शासकीय व अशासकीय विद्यालयों को बंद करने का आदेश कालसी क्षेत्र के निवासियों व शिक्षकों के लिए मुसीबत बना। प्रतिदिन की भांति बच्चे व शिक्षक स्कूलों में पहुंचे तो पता चला कि प्रशासन ने छुट्टी घोषित कर दी है। अभिभावक खजान सिंह, सुनीता देवी, अर्चना, नागेंद्र सिंह ने बताया कि अचानक अवकाश घोषित किए जाने से बच्चों को विद्यालयों से वापस घर लाने में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। संवाद

मार्ग बंद होने से 30 से अधिक गांवों की आवाजाही प्रभावित
देर रात हुई भारी बारिश से लोक निर्माण विभाग चकराता के अंतर्गत त्यूणी-पुरोला-नौगांव मोटर मार्ग, क्वांसी-जोगियो मोटर मार्ग, गौराघाटी-मानथात मोटर मार्ग जगह जगह मलबा आने के कारण बंद हो गए। सड़कों के बंद होने से चकराता क्षेत्र के 35 गांवों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। क्षेत्रवासियों के सामने आवाजाही व अपनी फसलों को मंडियों तक ले जाने का संकट खड़ा हो गया है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एसएस बिष्ट ने बताया कि बंद मार्गों को खोलने का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। शीघ्र ही यातायात को सुचारु करा लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed